Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम को बुरी तरह हारता देख, बीच मैच में ही चल दिए परवेज मुशर्रफ, बना मजाक

स्पोर्ट्स डेस्क। रविवार को खेले गए एशिया कप के सुपर फोर चरण में भारत ने पाकिस्तान को एक बार फिर करारी शिकस्त दी। भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदते हुए फाइनल में अपनी जगह पक्की की है। इससे पहले लीग मुकाबले में भी भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया था। भारत की इस जीत के हीरो सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन रहे। दोनों की शतकीय परियों की बदौलत भारत ने 238 रनों का लक्ष्य 40वें ओवर में ही हासिल कर लिया। पाकिस्तान ने भारत को 237 रनों का टारगेट दिया था।

एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को दूसरी बार हराया और पाकिस्तानी फैंस को यह हार रास नहीं आ रही। यह मैच देखने पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ भी स्टेडियम पहुंचे थे। लेकिन भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को फिर हार का स्वाद चखाया। पाकिस्तान की बुरी तरह हारता देख परवेज मुशर्रफ बीच मैच में चल दिए।

मुशर्रफ के इस तरह बीच में ही मैच छोड़कर जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और जमकर मजाक बनाया जा रहा है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स परवेज मुशर्रफ की तस्वीर पर कमेंट कर उनका मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं अब देखना और मजेदार होगा की पाकिस्तान एशिया कप के फाइनल में पहुँचता है या नहीं। अगर पहुंच जाता है तो एक बार दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होगी।

यह भी देखें:-

एशिया कप : रोहित-धवन का धमाका, भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से रौंदा

Asia cup : सबसे तेज 300 छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने रोहित शर्मा, तोड़े और भी कई रिकार्ड्स



Herald