Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महेंद्र सिंह धोनी के सबसे बड़े आलोचक अजित आगरकर ने अब साधा विराट पर निशाना, कहा छोटी-छोटी गलतियां कर भारत को कर रहे शर्मिंदा

ajit agarkar on virat

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की खराब कप्तानी के कारण चौथे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में मेजबान टीम ने खराब शुरुआत के बावजूद सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर लिया. रोज बाउल स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले के तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी की लेकिन इंग्लैंड को ढ़ेर करने में नाकाम रहे.

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में मेजबान टीम ने 91.5 ओवर में 8 विकेट पर 260 रन बना लिए हैं. सैम करन (31) नाबाद लौटे. शमी ने आदिल रशीद (11) के रूप में इंग्लैंड को 8वां झटका दिया. इसके साथ ही स्टंप्स की घोषणा हो गई. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 3 और इशांत शर्मा ने 2 विकेट झटके, जबकि आर. अश्विन और जसप्रीत बुमराह को 1-1 विकेट मिला. शमी ने 3 विकेट लेने के अलावा जो रूट को रन आउट भी किया.

इंग्‍लैंड के लिए जोस बटलर ने 69 रनों की बेशकीमती पारी खेलते हुए टीम को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. सीरीज में शानदार बल्‍लेबाजी करने वाले हरफनमौला सैम कुरेन अभी भी भारत की राह में बाधा बने हुए हैं.

पहली पारी के आधार पर भारत को मिली 27 रन की लीड कम करने के बाद इंग्‍लैंड का बढ़त 233 रन तक जा पहुंची है. जैसे-जैसे इंग्‍लैंड का स्‍कोर बढ़ेगा, भारतीय टीम की मुश्किलें और बढ़ती जाएंगी. जाहिर है चौथी पारी में 250 रन से अधिक का कोई भी स्‍कोर चेज करना आसान साबित नहीं होने वाला.

टीम इंडिया को यदि इस टेस्‍ट में जीत हासिल करनी है तो इंग्‍लैंड के शेष बल्‍लेबाजों को कल चौथे दिन जल्‍दी आउट करने के बाद बल्‍लेबाजी में अच्‍छा प्रदर्शन करना होगा. इंग्‍लैंड ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारत की पहली पारी 273 रन पर समाप्‍त हुई थी.


तीसरे दिन की बात करें तो इंग्लैड को पलड़ा इस दिन भारी नजर आया. भारतीय टीम के पूर्व हरफमौला खिलाड़ी अजीत आगरकर की माने तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मेजबान टीम के बल्लेबाजों को लय में आने का मौका दिया.

यही वजह है कि भारतीय गेंदबाजों के लिए मैच का तीसरा दिन कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने आगे कहा कि कोहली को लागातार गेंदबाजी में बदलाव करना था इससे स्थिति कुछ और होती.

अजीत आगरकर ने विराट की आलोचना करते हुए कहा कि,

“बतौर कप्तान जब आप जानते हैं कि यह दूसरी पारी है, आपको अपने गेंदबाज को दूसरी पारी के लिए बचाने की जरूरत नहीं है, फिर भी आप अश्विन को नई गेंद देते हैं. अन्य दिनों में, यह समझ में आता है, लेकिन इस दिन अपने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों को चुनना था. ये छोटी-छोटी गलतियां किसी भी मैच में भारी पड़ती हैं.”

The post महेंद्र सिंह धोनी के सबसे बड़े आलोचक अजित आगरकर ने अब साधा विराट पर निशाना, कहा छोटी-छोटी गलतियां कर भारत को कर रहे शर्मिंदा appeared first on SportzWiki Hindi.