Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : रोहित, बाबर आजम, थरंगा और मुशफिकुर के पास यह खास रिकॉर्ड बनाने का हैं मौका

15 सितंबर से एशिया कप शुरू हो गया हैं. इसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग हिस्सा ले रहे हैं. एशिया कप में चार खिलाड़ी ऐसे हैं जो एक नया रिकॉर्ड बना सकते हैं.  हम आपकों अपने इस खास लेख में वहीं रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे.

रोहित शर्मा 

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के पास इस सीरीज में 7000 रन तक पहुंचने का पूरा मौका हैं. रोहित शर्मा अबतक 183 वनडे मैचों में 6748 रन बना चुके हैं. वह अपने 7000 रनों से मात्र 252 रन ही पीछे हैं.

वह 99 मैचों में बतौर ओपनर 54.32 की शानदार औसत से 4,781 रन बना चुके हैं. उन्होंने 3 दोहरे शतक भी बतौर ओपनर भारतीय टीम के लिए बनाये हुए हैं और 16 शतक भी बनाये हुए हैं. वह वनडे क्रिकेट में किसी एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं. उन्होंने 16 शतक बनाये हुए हैं.

उपुल थरंगा

उपुल थरंगा ने अपना डेब्यू साल 2005 में किया था. वह पिछले 13 साल से भारतीय टीम के लिए खेल रहे हैं. वह अबतक 229 वनडे मैचों में 34.32 की औसत से 6900 वनडे रन बना चुके हैं. उन्हें 7000 वनडे रन बनाने के लिए मात्र 100 रन की और जरुरत हैं. वह 7000 रन बनाने वाले 8वें श्रीलंकाई खिलाड़ी बन सकते हैं.

बाबर आजम

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम भी एशिया कप में इतिहास रच सकते हैं. वह अबतक अपने खेले 46 वनडे मैचों में 54 .80 की शानदार औसत से 1973 रन बना चुके हैं. उन्हें 2000 रन तक पहुंचने में मात्र 27 रन की और जरुरत हैं.

मुशफिकुर रहीम 

बांग्लादेश के स्टार खिलाड़ी मुशफिकुर रहीम ने एशिया कप के पहले ही मैच में एक शानदार 144 रन का शतक लगाकर सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया था.

वह भी 5000 वनडे रनों से मात्र 28 रन और दूर हैं. मुशफिकुर रहीम अबतक वनडे क्रिकेट में 188 मैच खेल चुके हैं. जिसमे 33.88 की औसत से उन्होंने 4972 रन बनाये हुए हैं.

मुशफिकुर रहीम अगर 5000 रन पूरे करते हैं तो वह ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज बनेंगे. उनसे पहले बांग्लादेश के लिए तमीम इकबाल 6307 रन और शाकिब आल हसन 5433 रन बना चुके हैं.

The post एशिया कप : रोहित, बाबर आजम, थरंगा और मुशफिकुर के पास यह खास रिकॉर्ड बनाने का हैं मौका appeared first on SportzWiki Hindi.