खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट कोच रवि शास्त्री इन दिनों टीम इंडिया के प्रदर्शन के कारण नहीं बल्कि किसी अन्य कारण से सुर्खियों में बने हैं। ये पूर्व भारतीय खिलाड़ी एयरलिफ्ट एक्ट्रेस निमरत कौर से अफेयर की खबरों के कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। मीडिया में चल रही खबरों की माने तो रवि शास्त्री और निमरत कौर पिछले दो साल से एक-दूसरे को चोरी-छिपे डेट कर रहे हैं।
रवि शास्त्री और निमरत कौर के बीच अफेयर की खबर के वायरल होने के बाद इस अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसका खबर का खंडन किया। निमरत कौर ने एक ट्वीट के माध्यम से इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
अनिभेत्री के ट्वीट के बाद भारतीय कोच रवि शास्त्री ने भी इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ते हुए इन खबरों को गाय के गौबर के समान बताया है। एक समाचार पत्र को दिए गए साक्षात्कार में रवि शास्त्री ने ऐसी खबरों को बकवास बताया है। टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी रवि शास्त्री ने इस मामले में कहा कि मेरे और निमरत के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है।
बताया जा रहा है कि रवि शास्त्री की 20वर्षीय अभिनेत्री निमरत कौर से पहली मुलाकात तीन साल पहले जर्मन लग्जरी कार की लॉन्चिंग के दौरान हुई थी। इसी के बाद से दोनों की ये मुलाकात प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों को कई बार एक साथ देखा जा चुका है। निमरत और शास्त्री दोनों ही एक ही ब्रांड को प्रमोट करते हैं।
गौरतलब है कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर रवि शास्त्री तलाकशुदा हैं। रवि का विवाह साल 1990 में रितु सिंह से हुआ था। साल 2012 में इस जोड़े का तलाक हो गया। इस समय रवि शास्त्री इंग्लैंड में भारतीय टीम के साथ है। टीम इंडिया यहां पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज का अन्तिम मैच सात सितम्बर से द ओवल में खेला जाएगा। भारतीय टीम ये सीरीज 3-1 से गंवा दी है।