तुरिन| जुवेंतस के दिग्गज खिलाड़ी पावेल नेडवेड ने कहा कि पुर्तगाल के स्टार फारवर्ड क्रिस्टियानो रोनाल्डो खुद इटली लीग की मौजूदा चैम्पियन से जुड़ना चाहते थे। पांच बार के बैलन डे ओर विजेता रोनाल्डो के 10.5 करोड़ यूरो की में स्पेनिश क्लब रियल मेड्रिड से जुवेंतस में शामिल हुए थे।

नेडवेड ने कहा, “शायद कुछ लोगों ने सोचा हो कि यह पागलपन है.. हम, जुवेंटस एक ऐसी पोजिशन में हैं जहां हमारे लिए ऐसे खिलाड़ी खरीदना कठिन है जो हमारी टीम से बेहतर हों। हमारे खेल निदेशक ने एक बार कहा था कि हम रोनाल्डो को खरीद सकते हैं। हमें पता था कि उनका बायआउट क्लॉज कम कर के 10 करोड़ यूरो कर दिया गया है। इसलिए यह पहले से ज्यादा यथार्थवादी था।”
यह पूछे जाने पर कि क्लब में शामिल करने के लिए रोनाल्डो को मनाना कितना कठिन था? नेडवेड ने कहा, “यह काफी आसान था क्योंकि वह खुद जुवेंतस में शामिल होना चाहते थे। वह माहौल में बदलाव लाने के साथ मैड्रिड से दूर भी होना चाहते थे। उन्होंने हमारा क्लब चुना और यह हमारे लिए बेहद सम्मानजनक है। वह इंग्लैंड और स्पेन में जीत चुके हैं और अगर वह इटली में भी जीतता हैं तो हमें काफी खुशी होगी।”
The post माहौल में बदलाव लाने के साथ मैड्रिड से दूर भी होना चाहते रोनाल्डो : नेडवेड appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.