Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट के बाद अब ये खिलाड़ी करने जा रहा है शादी, फेसबुक पर किया प्यार का खुलासा

इंटरनेट डेस्क। भारत के लिए उभरते हुए क्रिकेटर संजू सैमसन ने हाल ही में अपने जीवन का अहम फैसला करते हुए अभी को एक खुशखबरी दी हैं। बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन जल्द ही शादी करने वाले है। संजू सैमसन ने अपने इस रिश्ते के बारे में सोशल मीडिया के जरिए सभी को बताया जा रहा है कि हाल में उन्होंने अपने परिजनों की मर्जी के साथ अपनी कॉलेज फ्रेंड चारू के साथ सगाई की है और जल्द ही शादी के बंधन में बधं सकते है। उन्होंने सभी को अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए ये बात बतायी। हाल ही में आईपीएल में संजू सैमसन ने शानदार प्रदर्शन किया था साथ ही उनको आईपीएल में काफी पसंद किया जाता है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि संजू सैमसन ने अपनी लवस्टोरी के बारे में बताते हुए कहा कि' आज से 5 साल पहले 22 अगस्त, 2013 को संजू ने चारू को रात के 11.11 बजे 'Hi' का मैसेज भेजा था। साथ ही उन्होने बताया कि इस दिन के लिए उन्होंने 5 साल का इंतजार किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि में अब इस रिश्ते को अब दुनिया को बताना चाहता हूं साथ ही संजू ने लिखा की अब तक हम दोनों साथ में सार्वजनिक रूप से घूम सकते हैं। हमारे परिजनों को शुक्रिया, जो इस रिश्ते के लिए खुशी-खुशी मान गए। साथ ही दोनों की शादी 22 दिसंबर को होगी। इस समय चारू पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही हैं।

साथ ही बताया जा रहा है कि संजू सैमसन ने अभी तक 19 जुलाई 2015 को जिम्बॉब्वे के खिलाफ भारतीय टीम की तरफ से एकमात्र टी-20 खेला था अब वह फिर से भारतीय टीम में जगह बनाने को लेकर मेहनत कर रहें हैं। इसके अलावा आईपीएल 2018 में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेले है और उससे पहले वह दिल्ली डेयरडेविल्स का भी हिस्सा रह चुके हैं। साथ बताया जा रहा है कि संजू और चारू दोनों मैर इवानियोस कॉलेज में साथ पढाई की है।



Herald