Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिखर धवन तोड़ सकते हैं एशिया कप का यह बड़ा रेकॉर्ड

दुबई
भारत और बांग्लाादेश की टीमें जब दुबई के दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल खेलने उतरेंगी तो रेकॉर्ड बनेंगे। जहां भारतीय टीम रेकॉर्ड 7वीं बार चैंपियन बनना चाहेगा तो बांग्लादेश की कोशिश होगी कि वह पहली बार खिताब अपने नाम करे। इन सभी के बीच ओपनर शिखर धवन के निशाने पर भी एक बड़ा रेकॉर्ड होगा। एशिया कप-2018 में धवन अभी तक सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

टूर्नमेंट में जबरदस्त फॉर्म में चल रहे शिखर के बल्ले से अब तक 4 मैचों में 81.75 की औसत से 327 रन निकले हैं। अगर वह आज होने वाले खिताबी मुकाबले में 52 रन और बना लेते हैं तो वह एशिया कप के किसी भी एक संस्करण में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रेकॉर्ड श्री लंका के दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या के नाम है।

जयसूर्या ने 5 मैचों 2008 में 75.60 की औसत से 378 रन बनाए थे। हालांकि, भारतीय रेकॉर्ड की बात करें तो एक संस्करण में सबसे अधिक रन का रेकॉर्ड बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना के नाम है। उन्होंने 2008 में ही 6 मैच खेलते हुए 74.40 की औसत से 372 रन बनाए थे।