खेल डेस्क। विश्व की 10वें नंबर की खिलाड़ी भारत की सायना नेहवाल ने सोल में चल रहे कोरिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में जीत के साथ शानदार शुरुआत की है। अपने पहले दौर के मुकाबले में सायना नेहवाल ने स्थानीय खिलाड़ी किम हियो मिन को 40 मिनट में ही शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
इस कारण भारतीय टेस्ट टीम से शिखर धवन की होगी छुट्टी!
भारतीय खिलाड़ी ने ये मुकाबला लगातार गेमों में 21-12, 21-11 से अपने नाम किया। इसके साथ ही सायना का विश्व में 39वीं रैंक की किम के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड अब 2-0 हो गया है। इससे पहले भारत की स्टार बैडमिंडन खिलाड़ी सायना ने तीन साल पहले ऑल इंग्लैंड ओपन-2015 में किम को शिकस्त दी थी।
इस बैडमिंटन खिलाड़ी से इस दिन साइना नेहवाल बंधेगी शादी के बंधन में
सायना नेहवाल अब अब अगले दौर में कोरिया की ही किम गा युन की चुनौती का सामना करेंगी। महिला एकल के एक अन्य मैच में वैष्णवी रेड्डी जक्का को पहले ही दौर में छठी वरीय मलेशिया की बेवेन झांग से हार का सामना करना पड़ा है।
गौरतलब है कि लंदन ओलंपिक पदक विजेता सायना नेहवाल जल्द ही पुरुष शटलर परूपल्ली कश्यप के साथ विवाह बंधन में बंधने वाली है। मीडिया में चल रही खबरों की माने तो कश्यप और सायना नेहवाल इसी वर्ष 16 दिसंबर को विवाह बंधन में बंध सकते हैं। इस शादी में लगभग 100 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। शादी का 21 दिसंबर को रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।
Asia cup 2018: दो साल बाद धोनी ने संभाली भारतीय टीम की कप्तानी, लेकिन नहीं जीता पाए मैच