Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : रोहित-धवन की जोड़ी नहीं, बल्कि यह जोड़ी करेगी अफगानिस्तान के खिलाफ पारी की शुरुआत !

भारतीय टीम और अफगानिस्तान की टीम के बीच 25 सितंबर मंगलवार को एशिया कप सुपर-4 का पांचवा मैच खेला जायेगा. भारतीय टीम पहले ही फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, इसलिए इस मैच में भारत की टीम अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दे सकती हैं और अपनी बैंच स्ट्रेंथ को अजमा सकती हैं.

शिखर धवन को फाइनल से पहले मिल सकता हैं आराम

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन को आराम दिया जा सकता हैं. 28 सितंबर को होने वाले फाइनल मैच से पहले तरोताजा होने के लिए शिखर धवन को आराम दिया जा सकता हैं. शिखर धवन एशिया कप 2018 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वह इस एशिया कप में अबतक दो शानदार शतक लगा चुके हैं.

धवन ने पहले हांगकांग के खिलाफ जहां 127 रन की शानदार पारी खेली थी. वहीं उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 114 रन का शानदार शतक लगाया था.

धवन की जगह राहुल को किया जा सकता हैं प्लेइंग इलेवन में शामिल 

kl rahul

शिखर धवन को अफगानिस्तान के खिलाफ आराम दिया जा सकता हैं और उनके स्थान पर भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में प्रतिभाशाली बल्लेबाज केएल राहुल को मौका दिया जा सकता हैं.

केएल राहुल को अबतक एशिया कप 2018 में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला हैं. उन्होंने भारतीय टीम के लिए अबतक 12 वनडे मैच खेले हैं. जिसमे उन्होंने 257 रन बनाये हुए हैं. वह अपने डेब्यू मैच में ही शतक जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज भी हैं.

रोहित-राहुल की जोड़ी कर सकती हैं पारी की शुरूआत 

अफगानिस्तान के खिलाफ अगर शिखर धवन को आराम दिया जाता हैं, तो भारतीय टीम की पारी की शुरूआत केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा कर सकते हैं.

रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी पहले भी भारतीय टीम के लिए कई मैचों में ओपनिंग कर चुकी हैं और इन दोनों की जोड़ी काफी सफल भी रही हैं.

The post एशिया कप : रोहित-धवन की जोड़ी नहीं, बल्कि यह जोड़ी करेगी अफगानिस्तान के खिलाफ पारी की शुरुआत ! appeared first on SportzWiki Hindi.