Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वनडे में इन जोड़ियों ने बनाएं सबसे ज्यादा रन, टॉप में हैं ये जोड़ी

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड देखने को मिलते है। ​मैदान में गेंदबाज, बल्लेबाज और क्षेत्ररक्षण हर कोई कोई न कोई रिकॉर्ड मैदान में बनाता है। आज हम आपको क्रिकेट के मैदान में उन जोड़ियों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी की है। तो आइए नजर डालते हैं उन जोड़ियों पर...

सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली (भारत): भारतीय टीम के लिए इस सलामी जोड़ी ने सर्वाधिक 136 बार पारी की शुरुआत की है। इन पारियों में इस जोड़ी ने कुल 6609 रन बनाये हैं। उनके इस स्कोर में 21 शतकीय साझेदारी शामिल रहीं।

एडम गिलक्रिस्ट और मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया): आॅस्ट्रेलिया टीम में कई ऐसे खिलाड़ी है। जो कभी भी मैच का रूख बदल सकते है। आॅस्ट्रेलिया टीम में गिली और हेडन की जोड़ी सबसे खतरनाक जोड़ीयों में से एक थी। इस सलामी जोड़ी ने 114 बार पारी की शुरुआत की है। इन पारियों में इस जोड़ी ने कुल 5372 रन बनाये हैं।

अमला और क्विंटन डी कॉक (दक्षिण अफ्रीका): दक्षिण अफ़्रीकी टीम के लिए इस सलामी जोड़ी ने 83 बार पारी की शुरुआत की है। इन पारियों में इस जोड़ी ने 48.38 की औसत से 3919 रन बनाये हैं। उनके इस स्कोर में 10 शतकीय और 13 अर्धशतकीय साझेदारी शामिल है।

विरेन्द्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर (भारत): सचिन और वीरू ने कई अहम मुकाबलों में टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के इस सलामी जोड़ी ने 93 बार पारी की शुरुआत की है। इन पारियों में इस जोड़ी ने 3919 रन बनाये हैं। उनके इस स्कोर में 12 शतकीय और 18 अर्धशतकीय साझेदारियां शामिल हैं।