Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अमेरिकी ओपन : प्री-क्वार्टर फाइनल में कार्ला को शारापोवा ने दी मात

न्यूयॉर्क| रूस की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के प्री-क्वार्टर फाइनल में हार गई हैं। शारापोवा को महिला एकल वर्ग के अंतिम-16 दौर में स्पेन के खिलाड़ी कार्ला सुआरेज नवारो ने मात दी।
कार्ला ने शारापोवा को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से मात देकर बाहर का रास्ता दिखाया और क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जीत कार्ला के लिए उनके 30वें जन्मदिन का तोहफा है।

स्पेन की टेनिस खिलाड़ी कार्ला ने जीत के बाद एक बयान में कहा, “मेरे लिए यह सच में एक बेहतरीन तोहफा है। मैं अच्छा जन्मदिन चाहती थी और वह मुझे मिल गया।”

क्वार्टर फाइनल में कार्ला का सामना पिछले साल इस टूर्नामेंट की रनरअप रहीं अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी मेडिनस कीज से होगा।

The post अमेरिकी ओपन : प्री-क्वार्टर फाइनल में कार्ला को शारापोवा ने दी मात appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.