हाल में ही पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में नवजोत सिंह सिद्धू भी पहुंच गए थे. जिसके बाद उनके जाने को लेकर काफी ज्यादा विवाद हुआ था. वही अब इस विवाद में गौतम गंभीर भी कूद पड़ें है. उनका मानना है कि ये गलत है और उन्हें इस तरह की हरकत नही करनी चाहिए थी.
उन्हें पाकिस्तान नही जाना चाहिए था

नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें पाकिस्तान नही जाना चाहिए था. वहीं उन्हें उन्हें पाक आर्मी चीफ को गले लगाने से पहले शहीद जवानों और उनके परिवार के बारे में सोचना चाहिए था.
इस वजह से हुआ था विवाद

समारोह में पहुंचने के साथ ही पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा पहली पंक्ति में बैठे. जहां सिद्धू अन्य अतिथियों के साथ बैठे थे. सिद्धू की साथ वाली कुर्सी पर पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर के राष्ट्रपति मसूद खान बैठे थे. जनरल बाजवा सिद्धू से गले मिले और दोनों ने संक्षिप्त बातचीत की. दोनों मुस्कुरा रहे थे. बातचीत करने के बाद दोनों फिर से गले मिले.
The post नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान नहीं जाना चाहिए था: गौतम गंभीर appeared first on SportzWiki Hindi.