Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शास्त्री के साथ अपने रिश्ते पर निमरत कौर ने शायराना अंदाज में तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान

आज सुबह से ही इंटरनेट पर रवि शास्त्री और निमरत कौर के अफेयर की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं. बता दें पुणे मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी खबरें थी कि निमरत कौर और रवि शास्त्री पिछले दो साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. चर्चा तेज होता देख आखिरकार निमरत कौर ने चुप्पी तोड़ी है. हालांकि उन्होंने साफ तौर पर इस रिश्ते से इंकार नहीं किया है.

खबर फैलती देख निमरत ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में अपनी बात रखी है. निमरत ने अपने ट्वीट में कुछ यूं लिखा है. “तथ्य: मुझे आज रूट कनाल की जरूरत हो सकती है. कल्पना: हर वो बात जो आज मैं अपने बारे में पढूंगी. तथ्य: कल्पना तकलीफदेह हो सकती है. मंडे ब्लू होते हैं और मुझे आइसक्रीम पसंद है.”

पुणे मिरर में छपी खबर के मुताबिक 2015 में एक लक्जरी कार कंपनी के लॉन्च के मौके पर पहली बार साथ देखा गया था. उसके बाद ये दोनों साथ तो इतना खुलकर नजर नहीं आए लेकिन हमारे सूत्रों के मुताबिक इन दोनों को एक-दूसरे का साथ खूब भाने लगा. जहां-जहां भी इस कार कंपनी का लॉन्च होता इन दोनों को साथ क्लिक किया जाने लगा. उस वक्त किसी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि क्रिकेट का ये कोच निमरत कौर की फिरकी पर अपना विकेट खो चुका है.


ऐसा नहीं है कि सिर्फ ये दोनों कार लॉन्च के मौके पर एक ही बार मिले थे. करीब 4-5 मेट्रो सिटीज में जब-जब कार का लॉन्च किया गया, ये जोड़ी बनी इसकी ब्रांड एंबैसडर. जैसे जैसे इन दोनों की नजरें मिल रही थीं प्यार दोनों के दिलों में उतना ही गहरा उतरने लगा था. तब से शुरू हो गई थी इन दोनों के सीक्रेट डेटिंग की कहानी.

The post शास्त्री के साथ अपने रिश्ते पर निमरत कौर ने शायराना अंदाज में तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान appeared first on SportzWiki Hindi.