खेल डेस्क। भारतीय गेंदबाज रुद्रप्रताप सिंह यानी कि आरपी सिंह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। अपने आधिकारिक ट्विटर पर एक सन्देश लिखते हुए आरपी सिंह ने क्रिकेट को अलविदा कहा। भारत के इस दिग्गज गेंदबाज ने अपनी आक्रामक गेंदबाजी से भारत को कई मैच जीताने में अहम योगदान दिया है। आर पी सिंह ने 4 सितम्बर 2005 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में वन-डे मैच के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का आगाज किया था और 4 सितम्बर को ही संन्यास का दिन चुना।
ये हैं भारत के वो गुरू जिन्होंने भारत को महान बनाने में दिया बड़ा योगदान
2007 के टी20 विश्वकप में आरपी सिंह ने जबरदस्त प्रदर्शन किया था और भारत ने टूर्नामेंट में जीत भी दर्ज की थी। भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 14 टेस्ट, 58 वन-डे और 10 टी20 मैचों में शिरकत की। टेस्ट मैचों में उन्होंने 40 विकेट चटकाए। वन-डे मैचों में 69 और टी20 क्रिकेट में इस तेज गेंदबाज ने 15 विकेट अपने नाम किये। भारत के इस तेज गेंदबाज को हाल ही में उन्हें कमेंट्री करते हुए भी देखा गया है। आईपीएल में इरफ़ान पठान के साथ कई बार कमेंट्री करते हुए नजर आये थे।
पांचवे टेस्ट मैच में इन भारतीय खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी और ये खिलाड़ी हो सकते है टीम में शामिल
भारत के इस खतरनाक गेंदबाज ने अपना आखिरी मैच 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ कार्डिफ में खेला था। आईपीएल में आरपी सिंह ने डेक्कन चार्जर्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के लिए कुल 82 मैच खेले। आरपी सिंह ने ट्विटर पर बड़े ही भावुक अंदाज में लिखा 'आज से 13 साल पहले 4 सितंबर 2005 को मैंने पहली बार भारतीय जर्सी पहनी। यह मेरी जिंदगी के सबसे खुशनुमा सफर में पहला कदम था। मेरे सभी साथी जिन्होंने मेरा सहयोग किया उनके लिए दिल से धन्यवाद।