Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप से पहले श्रीलंका टीम को लगा ये बड़ा झटका

खेल डेस्क। अभी एशिया कप शुरू भी नहीं हुआ है उससे पहले ही श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लगा है। श्रीलंका टीम को ये झटका उसके दिग्गज बल्लेबाज दिनेश चांदीमल के चोट के कारण शनिवार से संयुक्त अरब अमीरात में शुरू हो रहे छह देशों के एशिया कप टूर्नामेंट से बाहर होने के कारण लगा है।

EngvInd: भारतीय टीम पर मंडराए संकट के बादल, लेकिन इस खिलाड़ी से है उम्मीदें

एलेस्टर कुक ने तोड़ा संगकारा ये रिकॉर्ड, इस मामलें में ये भारतीय टॉप पर

श्रीलंका क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान दिनेश चांदीमल ने चोट के कारण इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया। अब दिनेश चांदीमल के स्थान पर इस टूर्नामेंट के लिए विकेटकीपर के रूप में निरोशन डिकवेला का श्रीलंकाई टीम में चयन किया गया है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान में इस बात की जानकारी दी है। बोर्ड ने कहा कि अनुभवी विकेटकीर दिनेश चांदीमल की अंगुली घरेलू टी-20 शृंखला में चोटिल हो गई थी। इस अंगुली को ठीक होने के लिए अभी दिनेश चांदीमल को और समय चाहिए।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान वॉन ने इस मामले में विराट को बताया दुनिया सबसे खराब कप्तान

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि दिनेश चांदीमल की जगह डिकवेला को टीम में जगह दी गई है। इस एक दिवसीय टूर्नामेंट के लिए श्रीलंका टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की भी लम्बे समय बाद वापसी हुई है।

मलिंगा ने अपना आखिरी एकदिवसीय मैच पिछले साल सितम्बर में ही भारत के खिलाफ खेला था। इसके बाद उन्हें श्रीलंकाई टीम की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला है।

B'day Special : टेस्ट मैचों में लाला अमरनाथ ने भारत के लिए लगाया पहला शतक, महिला फैन ने दिया था ये इनाम

टीम:

एंजेलो मैथ्यूज (कप्तान), कुसल परेरा, कुसल मेंडिस, उपुल थरंगा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), धनुष्का गुणाथिलका, थिसारा परेरा, दासुन शनाका, धनंजय डि सिल्वा, अकिला धनंजय, दिलरुवान परेरा, अमिला अपोंसो, कासुन रजिता, सुरंगा लकमल, दुष्मांथा चमीरा और लसिथ मलिंगा।