Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वेस्टइंडीज को छोड़कर मिडिलसेक्स के कोच बनेंगे स्टुअर्ट लॉ

Stuart Law will be the coach of Middlesex except the West Indies

लंदन, 25 सितंबर: स्टुअर्ट लॉ वेस्टइंडीज का कोच पद छोड़कर अगले सत्र में इंग्लिश काउंटी मिडिलसेक्स से जुड़ जाएंगे।

आस्ट्रेलिया के इस पूर्व बल्लेबाज ने मिडिलसेक्स के खिलाफ चार साल का करार किया है तथा वह वेस्टइंडीज के भारत और बांग्लादेश दौरे के बाद जनवरी में इस काउंटी से जुड़ जाएंगे।

लॉ ने कहा, ‘‘मिडिलसेक्स का कोच बनना सम्मान की बात है। मैंने वेस्टइंडीज के साथ बिताये गये समय का पूरा आनंद लिया। स्टाफ और खिलाड़ियों को मेरी शुभकामनाएं।’’ 

श्रीलंका और बांग्लादेश में कुछ समय बिताने के बाद 49 वर्षीय लॉ ने जनवरी 2017 में वेस्टइंडीज का कोच पद संभाला था। उनकी अगुवाई में वेस्टइंडीज ने पिछली गर्मियों में इंग्लैंड के खिलाफ हैंडिग्ले में यादगार जीत दर्ज की थी।

The post वेस्टइंडीज को छोड़कर मिडिलसेक्स के कोच बनेंगे स्टुअर्ट लॉ appeared first on SportzWiki Hindi.