खेल डेस्क। इंग्लैंड के खिलाफ मंगलवार को समाप्त हुए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अन्तिम मैच में युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी ने अपना टेस्ट डेब्यू किया। उन्होंने मैच की पहली पारी में शानदार अर्धशतकीय पारी खेल सभी भारतीयों का दिल जीता। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड की दूसरी पारी में दो विकेट भी झटके।
विराट कोहली ने स्मिथ से छीना नंबर वन का ताज, भारत भी शीर्ष पर बरकरार
आंध्रप्रदेश के युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी को हालांकि अपनी दूसरी पारी में निराशा का सामना करना पड़ा। वह इस पारी में छह गेंदों का सामना करने के बाद खाता भी नहीं खोल सके। इसके साथ ही इस युवा बल्लेबाज के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।
वहीं भारत की ओर से करियर के पहले टेस्ट मैच में अर्धशतक बनाने के बाद दूसरी पारी में शून्य पर आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांंकि करियर के पहले टेस्ट में अर्धशतक और शून्य पर आउट होने वाले वह तीसरे भारतीय बल्लेबाज हैं।
ये हैं भारत के वो टॉप बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट मैच में छक्का जड़कर पूरा किया शतक
इससे पहले ये अनचाहा रिकॉर्ड गुंडप्पा विश्वनाथ और देवांग गांधी गांधी के नाम दर्ज है, लेकिन उन्होंने पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में अर्धशतकीय पारी खेली थी।हनुमा विहारी ने ओवल टेस्ट की अपनी पहली पारी में 124 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की सहायता से 56 रन बनाए। वह इस मैच की दूसरी पारी में शून्य पर पवेलियन लौटे।
ऋषभ पंत ने पांचवें टेस्ट मैच में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, इस मामलें में पछाड़ा धोनी को
भारत के पूर्व महान बल्लेबाज गुंडप्पा विश्वनाथ की बात की जाए तो उन्होंने 1969 में कानपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में 137 रन की शतकीय पारी खेली थी।
विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर इन बल्लेबाजों ने कप्तान के डेब्यू मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन
जबकि देवांग गांधी ने 1999 में मोहाली में पदार्पण टेस्ट में पहली पारी में शून्य पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में 75 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। अपने डेब्यू मैच में हनुमा विहारी ने दो गेंदों पर दो विकेट लेकर पूर्व भारतीय गेंदबाज बलविंदर सिंह संधु की भी बराबरी की थी। संधु ने जनवरी 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन किया था।