भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने साउथम्पटन टेस्ट की दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन को विकेट न मिलने पर हैरानी जताई, साथ ही उन्होनें रविचंद्रन अश्विन पर जमकर हमला भी किया.
भज्जी ने कहा कि यहां मोईन अली जैसे गेंदबाज को विकेट मिल गया लेकिन अश्विन संघर्ष करते रहें. आपको बता दें इंग्लैंड की ओर से स्पिनर मोइन अली ने भारत की पहली पारी में 5 विकेट लिए.
हरभजन ने हैरानी जताई है कि “जिस विकेट पर एक दिन पहले भारतीय बल्लेबाजों को मोइन की फिरकी के आगे सरेंडर करना पड़ा था, वहीं अश्विन को विकेट के लिए तरसना पड़ा. अश्विन ने पहली पारी में 2 विकेट और दूसरी पारी में एक विकेट हासिल किया.”

भज्जी ने कहा कि “मैं सच में हैरान हूं कि अश्विन का ऐसा प्रदर्शन रहा. लेकिन सच तो ये भी है कि वह विकेट लेने की कोशिश भी नहीं कर रहे हैं. यदि आप पिच पर बने रफ वाली जगह का इस्तेमाल करोगे तो आपको फायदा मिलेगा, लेकिन अश्विन की लाइन और लैंथ दोनों खराब रही. उन्हें ऑफ स्टंप और गेंदबाजी करनी चाहिए.”
पुजारा ने किया अश्विन का बचाव

पुजारा ने कहा कि, “मुझे नहीं लगता कि उसके लिए ये बुरा दिन था. उसे ज्यादा विकेट नहीं मिले लेकिन उन्होंने सही लाइन-लेंथ से गेंदबाजी की. एक गेंदबाज के तौर पर कभी-कभी आपको ऐसे दिनों का सामना करना पड़ता है जब आप अच्छी गेंदबाजी करते हैं लेकिन अधिक विकेट नहीं मिलते. अश्विन होशियार गेंदबाज है, उसने हमारे लिए घरेलू सीजन और विदेशों में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. इसलिए मुझे नहीं लगता कि उसने खराब गेंदबाजी की. हां, पिच काफी धीमी हो गई है और ये एक कारण हो सकता है कि वो जैसा चाहता था वैसे नतीजे नहीं मिले.”
The post हरभजन सिंह ने किया विराट कोहली का बचाव इस भारतीय खिलाड़ी को ठहराया हार का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.