Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मीराबाई और भारतीय क्रिकेट टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी को मिलेगा खेल रत्न का ये अवॉर्ड

इंटरनेट डेस्क :देश के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न के लिए विजेताओं की सूची तैयार हो चुकी है। उसमे से राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और विश्व चैम्पियन महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू का नाम फाइनल हो गया है। राष्ट्रपति भवन में 25 सितंबर को होने वाले विशेष कार्यक्रम में इन दोनों प्लेयर्स को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, 20 प्लेयर ऐसे होंगे जिन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। खिलाड़ियों के कोचों को भी द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया जाएगा।

पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा रिकॉर्ड बनाकर पहले खिलाड़ी बने केदार जाधव

आपको बता दे किइससे पहले भी भारत के दो खिलाड़ी पहले सचिन तेंदुलकर (1997) और महेंद्र सिंह धोनी (2007) यह प्रतिष्ठित सम्मान पा चुके हैं। और अब बारी है विराट कोहली की। इसी तरह, पिछले साल भारोत्तोलन विश्व चैम्पियनशिप में 48 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली 24 वर्षीय मीराबाई चानू भी खेल रत्न की हिस्सा बनेंगी।

रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के साथ जीत का इस खिलाड़ी को दिया श्रेय

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले को पदक और प्रशस्ति पत्र के अतिरिक्त 7.5 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अर्जुन, द्रोणाचार्य तथा ध्यानचंद पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रत्येक खिलाड़ी को लघु प्रतिमाएं, प्रमाण पत्र और 5 लाख रुपए नकद मिलेंगे।

रोहित शर्मा ने बनाया ये शानदार रिकॉर्ड, लिस्ट में आये तीसरे नंबर पर

खेल सम्मान पुरस्कार के लिए विजेताओं की सूची इस प्रकार है
राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार: विराट कोहली और मीराबाई चानू।

एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, पहले नंबर शामिल है इस खतरनाक बल्लेबाज का नाम



Herald