Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोनाल्डो के जुवेंतस में जाने के बाद से रियल की टीम अच्छी नहीं : मेसी

मेड्रिड| रियल मेड्रिड के मुख्य कोच जुलेन लोपेतेगुई ने बार्सिलोना के स्टार लियोनेल मेसी को उनकी टीम पर शक करने के लिए चेताया है। अर्जेटीना के खिलाड़ी मेसी ने कहा था कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के जाने से रियल का प्रदर्शन प्रभावित हुआ है और इसकी प्रतिक्रिया में कोच लोपेतेगुई ने मेसी को चेतावनी दी।
‘केटालुन्या रेडियो’ को दिए बयान में 31 वर्षीय मेसी ने कहा कि रोनाल्डो के जुवेंतस में जाने के बाद से रियल की टीम अच्छी नहीं रह गई है। हालांकि, टीम के नए कोच लोपेतेगुई ने कहा कि टीम के खिलाड़ियों पर शक करना सही नहीं होगा।

‘एल ट्रांसिस्टर’ के साथ एक साक्षात्कार में लोपोतेगुई ने कहा, “मैं एक सेकेंड के लिए भी रियल के खिलाड़ियों पर शक नहीं करूंगा। मैंने रोनाल्डो से उनके इस क्लब से जाने से पहले बात नहीं की थी। मेरे पहुंचने के बाद उन्होंने क्लब से जाने की इच्छा जताई। मैंने इसका सम्मान किया।”

The post रोनाल्डो के जुवेंतस में जाने के बाद से रियल की टीम अच्छी नहीं : मेसी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.