Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यूएस ओपन : रॉजर फ़ेडरर बने उलटफेर के शिकार, घुटने टेके इस खिलाड़ी के सामने

इंटरनेट डेस्क। रॉजर फ़ेडरर स्विट्ज़रलैंड के शानदार ​टेनिस खिलाड़ी है। स्विस टेनिस खिलाड़ी को मंगलवार को उलटफेर का सामना करना पड़ा। रोजर फेडरर मंगलवार को यूएस ओपन 50वीं वरीयता रखने वाले खिलाड़ी जॉन मिलमैन के सामने हार का सामना करना पड़ा।उलटफेर का शिकार बने रॉजर फेडरर पूरे मैच में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाएं। रॉजर फेडरर ने पूरे मैच में खराब सर्विस की और कोई उलटफेर करने में सफल नहीं हो पाएं।

गोल्ड मेडल जीतने वाले तेजिंदर पर टूटा दुखों का पहाड़, नहीं कर पाएं अपने पिता को दिया वादा पूरा

आर्थर एश स्टेडियम में खेले गए यूएस ओपन के इस रोमांचक मुकाबले में स्विस टेनिस खिलाड़ी रॉजर फेडरर ने 10 बार डबल फॉल्ट किया। फेडरर तीन बार सेट प्वाइंट लेने में कामयाब नहीं हुए और चौथे राउंड में जॉन मिलमैन के सामने पूरी तरह चित्त हो गए। यूएस ओपन का यह मैच सोमवार को शुरू हुआ जो देर रात 1 बजे तक चला, जिस वजह से मंगलवार का दिन गिना गया।

इन टॉप बल्लेबाजों के नाम दर्ज है वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड

यूएस ओपन के इस मैच में मिलमैन के हाथों फेडरर को चार सेट में 6-3, 5-7, 6-7 (7), 6-7 (3) से शिकस्त से हार का सामना करना पड़ा। यूएस ओपन में पिछले 14 एडिशन में यह दूसरा मौका है जब फेडरर क्वार्टरफाइनल से पहले बाहर हो गए। स्विस टेनिस खिलाड़ी फ़ेडरर ने 17 ग्रैंड स्लैम एकल खिताब (4 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 7 विम्बलडन, 5 अमरीकी ओपन),16 एटीपी मास्टर्स सीरीज तथा एक ओलम्पिक युगल स्वर्ण पदक जीते हैं।

2018 : टी20 में इन बल्लेबाजों ने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, टॉप में है ये

रोजर फेडरर के नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज हैं, जिसमें लगातार 10 ग्रैंड स्लैम फ़ाईनलों (2005 विम्बलडन प्रतियोगिता से 2007 अमेरिकी ओपन प्रतियोगिता तक) तथा लगातार 19 ग्रैंड स्लैम सेमीफ़ाइनल मुकाबलों (2004 विम्बलडन से वर्तमान तक) लगातार मैच जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है।