Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हेड कोच रवि शास्त्री को हटाने की फिर उठी मांग, ये करने लगा है ट्रेंड

स्पोर्ट्स डेस्क। एशिया कप में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रहे है। भारत ने पहला मैच हांगकांग से 26 रनों से जीता और पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। लेकिन फिर भी टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री के प्रति फैंस का गुस्सा अभी तक ठंडा नहीं हुआ है। इंग्लैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट सीरीज हारने के बाद रवि शास्त्री को हटाने की मांग तेज़ हो गई है। यहां तक की अब उनको हटाने के लिए ट्विटर अभियान शुरू हो गया है।

दरअसल गुरुवार रात को ट्विटर पर #SackRaviShastri ट्रेंड करने लगा और खबर लिखे जाने तक इस हैशटैग के साथ लोगों ने साढ़े छह हजार से ज्यादा बार ट्वीट कर डाले। इन ट्वीट्स में लोग रवि शास्त्री को भारतीय हेड कोच पद से हटाने की मांग कर रहे थे। यहां तक की लोगों ने रवि शास्त्री को हटाकर भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ को हेड कोच बनाने की मांग कर दी।

वहीं कुछ यूजर्स ने रवि शास्त्री के साथ-साथ कप्तान विराट कोहली को भी आड़े हाथ लिया। लोगों के अनुसार, विराट कोहली की ही वजह से रवि शास्त्री कोच हैं और अनिल कुंबले को उनके पद से हटाया गया। आपको जानकारी में बता दें, टीम इंडिया एशिया कप में दो मैच जीत चुकी हैं। अब अब वो सुपर 4 के पहले मैच में बांग्लादेश से भिड़ेगी और फिर उसके बाद 23 सितंबर को टीम इंडिया एक बार फिर पाकिस्तान से भिड़ेगी।

मीराबाई और भारतीय क्रिकेट टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी को मिलेगा खेल रत्न का ये अवॉर्ड

एशिया कप: अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को 136 रनों दी मात, यह खिलाड़ी छाया



Herald