Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कैरेबियन प्रीमियर लीग- गयाना अमेजन वॉरियर्स ने नाइट राइडर्स को हराकर अंक तालिका में पहुंचा दूसरे स्थान पर

कैरेबियन प्रीमियर लीग में इन दिनों फटाफट क्रिकेट का खूब जलवा देखने को मिल रहा है। अपने आखिरी दौर में प्रवेश करने वाले इस सीजन में रविवार को गयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबाओ नाइट राईडर्स के बीच खेला गया।

गयाना अमेजन वॉरियर्स ने ट्रिनबाओ नाइट राइडर्स को दी आसान शिकस्त

इस सीजन के 30वें मैच में गयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबाओ नाइट राईडर्स के बीच मैच खेला गया जिसमें गयाना अमेजन वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रिनबाओ नाइट राईडर्स को 6 विकेट से हराकर इस सीजन में अपनी 6वीं जीत हासिल करते हुए अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

ट्रिनबाओ नाइट राईडर्स ने पहले खेलते हुए बनाए 154 रन

कैरेबियन प्रीमियर लीग के इस सीजन का 30वें मैच में गयाना अमेजन वॉरियर्स के कप्तान क्रिस्टोफर ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ऐसे में टॉस हारने के बाद ट्रिनबाओ नाइट राईडर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी नाइट राईडर्स शुरूआत बहुत ही खराब रही और तीन स्टार खिलाड़ी केवल 23 रन के स्कोर पर ही पैवेलियन लौट गए।

खराब शुरूआत के बाद कप्तान ड्वेन ब्रावो ने खेली बढ़िया पारी

ब्रेडन मैकुलम, कोलिन मुनरो और कोलिन इंग्राम के आउट होने के बाद कप्तान ड्वेन ब्रावो और दिनेश रामदिन ने चौथे विकेट के लिए 54 रनों की बढ़िया साझेदारी की। ड्वेन ब्रावो ने 42 और दिनेश रामदिन ने 32 रन की पारी खेली। इसके बाद अंतिम ओवरों मे केवोन कूपर के 14 गेंदों पर तेज 30 रनों की मदद से नाइट राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 154 रनों का स्कोर खड़ा किया।

तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत गयाना ने 14.1 ओवर में ही लक्ष्य किया हासिल

इस लक्ष्य के जवाब में गयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम खेलने उतरी। सलामी बल्लेबाज ल्यूक रोंकी तो 1 रन बनाकर चलते बने लेकिन इसके बाद शिमरोन हेटमायर और डेलपोर्ट ने पारी को संभाला और स्कोर को 61 रनों तक ले गए। यहां पर डेलपोर्ट के 37 रन बनाकर आउट होने के बाद और हेटमायर ने रदरफोर्ड के साथ चौथे विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी कर अपनी टीम को 14.1 ओवर में ही 4 विकेट पर ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया। हेटमायर ने 30 गेंदों में 59 और रदरफोर्ड ने 13 गेंदों में 45 रन की तूफानी पारी खेली।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post कैरेबियन प्रीमियर लीग- गयाना अमेजन वॉरियर्स ने नाइट राइडर्स को हराकर अंक तालिका में पहुंचा दूसरे स्थान पर appeared first on SportzWiki Hindi.