Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साउथ अफ्रीका नहीं बल्कि इस देश में हो सकता अगला आईपीएल सीजन, बीसीसीआई ने नाम किया सार्वजनिक

दुनिया की सबसे बड़ी इंडिया प्रिमियर लीग(आईपीएल) का 12वां सीजन भारत के बाहर किसी और देश में हो सकता है. जिसका कारण आम चुनाव होगा. हालांकि इससे पहले भी दो सीजन भारत के बाहर हो चुके हैं. जिसकी वजह भी आम चुनाव रहे थे.

2009 में आईपीएल सीजन साउथ अफ्रीका में कराया गया था. जबकि 2014 का आधा सीजन संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में खेला गया था. 2019 में आम चुनाव अप्रैल या मई में हो सकते हैं. इसी दौरान लीग के अगले सीजन का शेड्यूल भी तय है. ऐसे में बीसीसीआई अभी आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा का इंतजार कर रहा है.

चेयरमैन राजीव शुक्ल ने दिए ये संकेत 

इडियन प्रीमियर लीग चेयरमैन राजीव शुक्ल ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान कहा

”अगर आम चुनाव और इंडिया प्रीमियर लीग की तारीखें आपस में टकराती हैं, तो टूर्नामेंट देश के बाहर कराया जाएगा, लेकिन अभी हम तारीख का इंतजार कर रहे हैं. इसके बाद ही आगे के कार्यक्रम तय किए जाएंगे.”

वहीं जब राजीव शुक्ला से विकल्पों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने यूएई में अनुभवों को सबसे अच्छा बताया. उन्होंने कहा

”यूएई में आईपीएल कराने का अनुभव शानदार रहा. यह विकल्प ज़रूर रहेगा. लेकिन दूसरा विकल्प साउथ अफ्रीका भी हो सकता है. पर जैसा कि मैंने कहा कि आम चुनाव के निश्चित होने के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा.”

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने खिताब पर कब्ज़ा जमाया था. इस सीजन में दो साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की वापसी हुई थी. दोनों टीमों पर फिक्सिंग के मामले में दो साल का बैन लगा दिया गया था.

बैन पूरा होने के बाद चेन्नई ने एक बार फिर कप्तान धोनी के नेतृत्व में जबरदस्त वापसी की और तीसरी बार टीम ने आईपीएल ख़िताब अपने नाम किया. वहीं केन विलियम्सन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद रनर अप टीम रही.

The post साउथ अफ्रीका नहीं बल्कि इस देश में हो सकता अगला आईपीएल सीजन, बीसीसीआई ने नाम किया सार्वजनिक appeared first on SportzWiki Hindi.