खेल डेस्क। राजस्थान को विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में झारखंड ने स्पिनर शाहबाज नदीम की रिकॉर्ड गेंदबाजी के दम पर राजस्थान को सात विकेट से शिकस्त दी है।
एशिया कप में भारतीय टीम को लगे ये तीन बड़े झटके, हार्दिक के बाद अब ये खिलाड़ी हुए बाहर
मुकाबले में झारखंड के स्पिनर शाहबाज नदीम ने 10 रन पर आठ विकेट चटकाकर लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का कीर्तिमान अपने नाम किया है। उन्होंने इस मामले में दो दशक पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।
लिस्ट ए क्रिकेट में इससे पहले का विश्व रिकॉर्ड भारत के ही बाएं हाथ के स्पिनर राहुल संघवी के नाम दर्ज था। दिल्ली के इस स्पिन गेंदबाज ने 1997-98 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 15 रन देकर आठ विकेट चटकाए थे। राहुल संघवी भारत की ओर से एक टेस्ट मैच खेल चुके हैं। उन्होंने ये एकमात्र टेस्ट 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।
रोहित शर्मा ने वनडे में बनाया ये शानदार रिकॉर्ड, इस मामलें में बने दुनिया के तीसरे बल्लेबाज
राजस्थान के खिलाफ चेन्नई में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम में जगह बनाने की दावेदारी पेश कर रहे नदीम 10 ओवर में चार मेडन के साथ केवल 10 रन देकर आठ विकेट हासिल किए। उनके इस प्रदर्शन के सामने राजस्थान 28.3 ओवर में 73 रन पर आउट हो गई।
राजस्थान की ओर से शुरुआती तीन बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। उसकी ओर से अंकित लांबा ने सबसे ज्यादा 20 रन का योगदान दिया। जबकि गौतम ने 17 और रोबिन बिष्ट ने 15 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में झारखंड ने 14.3 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर ही 76 रन बनाकर जीत हासिल की।
झारखंड के स्पिनर शाहबाज नदीम के प्रथम श्रेणी करियर की बात की जाए तो उन्होंने अब 99 मैचों में 29.74 की औसत से 375 विकेट हासिल किए हैं। वहीं लिस्ट ए 87 मैचों में वह 124 विकेट हासिल करने में सफल रहे हैं।