Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सानिया मिर्जा से छेड़छाड़ करने वाले इस खिलाड़ी पर लगा बैन

स्पोर्ट्स डेस्क ।क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें किसी ना किसी खिलाड़ी का किसी विवाद के साथ नाम जरूर जुड़ जाता है। लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी है जो अपने गलत व्यवहार के कारण हमेशा चर्चा का विषय बने रहते हैंं। आज हम आपको एक ऐसे क्रिकेटर के बार में बताने जा रहे हैं जो हमेशा विवादों में बना रहता है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी शब्बीर रहमान का विवादों से पुराना नाता रहा है। इस खिलाड़ी क्रिकेट से ज्यादा अपने विवाद के कारण अपनी पहचान बनाई है। इस खिलाड़ी को अपने गलत व्यवहार के कारण बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 6 महीने के लिए टीम से बाहर कर दिया है। बोर्ड ने शब्बीर को एक मामले की सुनवाई करते हुए शब्बीर ने सोशल मीडिया पर एक फैन धमकी देने और मारपीट के मामले में उन्हें सजा सुनाई है।

बोर्ड के डॉयरेक्टर ने आधिकारिक बयान में कहा कि शब्बीर पर लगे आरोपों के सही साबित होने के कारण उन पर छह महीने का बैन लगाया गया है। बोर्ड शब्बीर को आगाह करते हुए कहा की आगे वह इसी तरह की हरकतें करते है तो उन पर हमेशा के लिए बैन लगाया जा सकता है। शोएब मलिक ने शब्बीर रहमान पर अपनी पत्नी सानिया मिर्जा से छेड़खानी करने का आरोप भी लगा चुके हैं। शोएब मलिक ने बताया की यह घटना 4 साल पुरानी है और जब वह अपनी पत्नी सानिया मिर्जा बांग्लादेश के एक घरेलू टूर्नामेंट में हमारे टीम का हौसला अफजाई करने ग्राउंड पर पहुंची थी।

उस समय बांग्लादेशी क्रिकेटर शब्बीर रहमान ने सानिया मिर्जा के साथ छेड़छाड़ करी थी। इसके बाद शोएब मलिक ने ढाका मेट्रोपोलिस की क्रिकेट कमेटी के सामने आधिकारिक शिकायत दर्ज भी करवाई थी। इस खिलाड़ी एक बार टूर्नामेंट के चलते मैच में क्रिकेट फैन से हाथापाई तक कर चुके हैं। इस खिलाड़ी के बढ़ते विवादों के बाद इस बार उन्हें एशिया कप की टीम में भी शामिल नहीं किया है।



Herald