Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एलिस्टर कुक के बाद अब इन पांच भारतीय खिलाड़ियों को भी जल्द ले लेना चाहिए संन्यास

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और मौजूदा दिग्गज बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने सोमवार को अचानक से ही संन्यास का ऐलान कर दिया है। इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज एलिस्टर कुक पिछले कुछ समय से लगातार बल्ले से नाकाम रह रहे हैं, ऐसे में उन्होंने भारत के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच के बाद संन्यास की घोषणा कर दी है।

Cook will retire after London Test

कुक के बाद अब इन पांच भारतीयों को भी ले लेना चाहिए संन्यास

एलिस्टर कुक ने तो 32 साल की उम्र में ही अचानक से संन्यास की घोषणा कर दी ऐसे में अब कुछ भारतीय खिलाड़ी हैं जो टेस्ट क्रिकेट खेलने की आस में अब तक लगे हुए हैं और संन्यास नहीं लिया है। आपको हम वो पांच भारतीय खिलाड़ी बताते हैं जिन्हें ले लेना चाहिए संन्यास….

गौतम गंभीर

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक समय शानदार सलामी बल्लेबाजों में से एक रहे गौतम गंभीर पिछले काफी समय से भारतीय टीम में वापसी की आस में बैठे हुए हैं। लेकिन गौतम गंभीर को मौका नहीं मिल पा रहा है। जिस तरह से भारतीय क्रिकेट में मौजूदा प्रतिस्पर्धा चल रही है उसे देखते हुए गंभीर की उम्मीदें लगभग खत्म हो चली हैं। ऐसे में एक महीनें बाद ही 37 साल के होने जा रहे गौतम गंभीर को भी संन्यास के बारे में फैसला कर लेना चाहिए।

The post एलिस्टर कुक के बाद अब इन पांच भारतीय खिलाड़ियों को भी जल्द ले लेना चाहिए संन्यास appeared first on SportzWiki Hindi.