पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेले गए एशिया कप सुपर-4 के मुकबले को पाकिस्तान ने अपने नाम कर लिया। इस मैच के बाद 3 खिलाड़ियों पर आईसीसी के नियम तोड़ने के लिए जुर्माना लगाया गया। इसमें अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान और लेग स्पिनर राशिद खान का नाम शामिल है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली पर भी जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही सभी को एक डिमेरिट पॉइंट भी मिल गया।
इस वजह से लगा असगर और अली पर जुर्माना

अफगानिस्तान के कप्तान असगर ने कल के मैच में शानदार बल्लेबाजी की लेकिन बल्लेबाजी के दौरान 33वें ओवर में जब हसन अली ने बल्लेबाजी कर रहे हस्मुल्लाह शहीदी को गेंद से डराने की कोशिश की। इसके बाद 37वें ओवर में असरफ ने रन लेते समय हसन को कंधे से टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों को आईसीसी की धारा 2.1.1 के तरह जुर्माना लगाया गया। दोनों ही खिलाड़ियों को मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माने के रूप में भरना पड़ा।
लेग स्पिनर राशिद खान ने बल्लेबाज को दिखाई उंगली

पाकिस्तान की पारी के 47वें ओवर में आसिफ अली ने लेग स्पिनर राशिद खान की गेंद पर मिड विकेट पर लम्बा छक्का मारा। उससे अगली गेंद को भी वह मिड ऑफ पर छक्का मारना चाहते थे, लेकिन गेंद बाउंड्री लाइन पर खड़े आफताब आलम के हाथों में चली गई। इसके बाद राशिद ने बल्लेबाज की तरफ उंगली दिखाई। आईसीसी की नियम के मुताबिक यह बल्लेबाज को उकसाने की कोशिश थी और राशिद का भी 15 प्रतिशत मैच फ़ीस काट लिया गया।
असगर के 2 डिमेरिट पॉइंट हुए

अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान का पिछले 24 महीने में यह दूसरा डिमेरिट पॉइंट है। इससे पहले उन्हें ज़िम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताने पर डिमेरिट पॉइंट मिला था। वहीं हसन अली और राशिद खान को 24 महीने के बीच पहली बार डिमेरिट पॉइंट मिला है।
सभी खिलाड़ियों पर यह चार्ज मैदान पर मौजूद अंपायर शॉन जॉर्ज और रुचिरा पेलियागुरुगे समेत थर्ड अंपायर मैरिस इरास्मस ने लगाया।
The post एशिया कप: अफगानिस्तान पर पड़ी हार के बाद दोहरी मार राशिद खान, अफगान असगर और हसन अली को आईसीसी ने दी ये सजा appeared first on SportzWiki Hindi.