Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बोल्ट ने फुटबाॅल ट्रेनिंग से लिया ब्रेक

सिडनी
 महान फर्राटा धावक उसेन बोल्ट ने पूर्व निर्धारित प्रतिबद्धता के कारण अपनी फुटबाॅल ट्रेनिंग से ब्रेक लिया है और आॅस्ट्रेलिया से चले गए हैं। बोल्ट के ए लीग क्लब ने यह जानकारी दी।

 
जमैका का यह सुपरस्टार पेशेवर फुटबाॅल खेलने के अपने सपने को साकार करने के लिए सिडनी के उत्तर में 75 किमी दूर गोसफोर्ड आया था। बोल्ट पिछले महीने सेंट्रल कोस्ट मरीनर्स के साथ ट्रेनिंग के लिए यहां पहुंचे थे।

 
बोल्ट ने ए लीग टीम के साथ तीन हफ्ते ट्रेनिंग की और अगस्त के आखिरी हिस्से में सत्र पूर्व मैच में क्लब की ओर से 20 मिनट के लिए मैदान में उतरे थे। मरीनर्स ने कहा, ‘‘उसेन बोल्ट पूर्व निर्धारित प्रतिबद्धता के अनुसार नौ सितंबर से 16 सितंबर तक विदेश में रहेंगे।’’