Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

तंबाकू लगाते हुए पकड़े गए शाहिद अफरीदी 

नई दिल्ली
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी जिस अंदाज में अपनी जिंदगी बीताते हैं, उससे हर कोई वाकिफ है। लेकिन जब आपको यह पता लगे कि महंगी-महंगी कारों आैर शाही खाना खाने वाले अफरीदी तंबाकू का भी इस्तेमाल करते हैं आप क्या सोचोगे। सोशल मीडिया पर अफरीदी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह तंबाकू का सेवन करते दिख रहे हैं। अफरीदी को तंबाकू लगाते हुए देख सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी आलोचना भी की। 

सेना के बीच बैठकर किया सेवन
गुरुवार को रावलपिंडी में आयोजित 53वें पाक रक्षा और शहीद दिवस के मौके पर अफरीदी भी माैजूद थे। उनके अलावा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, राष्ट्रपति ममनून हुसैन और आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा मौजूद थे। अफरीदी सेना के बीच में बैठे थे। वीडियो में आप देख सकते हैं कि अफरीदी चुपके से तंबाकू निकालते हैं आैर अपने होठों के नीचे दबा लेते हैं। 
 
अफरीदी को शायद लगा कि उनको तंबाकू का सेवन करते किसी ने नहीं देखा, लेकिन कैमरे में उनकी यह हरकत कैद हो गई। इस वीडियो के सोशल मीडिया में आने के बाद उनके फैंस भी नाराज दिखे आैर आलोचना करने लगे।