भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी 15 सितंबर से होने वाले एशिया कप में नजर आयेंगे. वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके है, इसलिए वह इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में नजर नहीं आये थे, लेकिन अब जल्द ही एक बार फिर धोनी के प्रशंसकों को उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी देखने को मिलेगी.
दुबई रवाना होने से पहले धोनी ने देवड़ी माता के मंदिर में टेका माथा

भारतीय टीम के दुबई रवाना होने से पहले देवड़ी माता के मंदिर में जाकर एमएस धोनी ने माथा टेका हैं. बता दें, कि देवड़ी माता में धोनी की काफी आस्था हैं और वह कई बार विदेशी सीरीज खेलने से पहले इस मंदिर में जाते हैं.
रांची के करीब 70 किमी दूर देवड़ी माता के मंदिर में धोनी अपनी गांड़ी से गये. धोनी ने करीब 20 मिनट तक मंदिर में पूजा अर्चना की और उसके बाद वह अपने अपने प्रशंसकों से भी मिले. धोनी को इस दौरान मैनचेस्टर यूनाइटेड की टी-शर्ट और खाकी पैंट पहने देखा गया.
एशिया कप में धोनी का अनुभव आएगा भारतीय टीम के काम

एमएस धोनी को भारत के लिए 300 से ज्यादा वनडे मैच खेलने का अनुभव हैं, इसलिए निश्चित रूप से एशिया कप में उनका अनुभव भारतीय टीम के काम आएगा.
एमएस धोनी ने भारतीय टीम के लिए अबतक 321 वनडे मैच खेल लिए हैं. जिसमे उन्होंने 51.26 की शानदार औसत से 10046 रन बनाये हुए हैं. वहीं धोनी को 90 टेस्ट मैचों का भी अनुभव हैं. उन्होंने अपने खेले 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाये हुए हैं. हालाँकि अब वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वह भारत के लिए 93 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच भी खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 37.17 की औसत से 1487 रन बनाये हुए हैं.
The post एशिया कप के लिए रवाना होने से पहले धोनी ने किया ये नेक काम appeared first on SportzWiki Hindi.