Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस खिलाड़ी ने की कपिल देव के इस रिकॉर्ड की बराबरी

इंटरनेट डेस्क ।भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का अंतिम मैच भी भारत के हाथ से निकल रहा। 5 मैचों की इस सीरीज में भारत 3-1 से पीछे है और अंतिम मैच भी भारत के हाथ से निकलता है तो हार का अतंर और ज्यादा बढ़ जाएगा। अंतिम मैच के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने अपने चार विकेट खो चुका और क्रिज पर रहाणे और राहुल है। अगर इस मैच को ड्राॅ करवाना है तो इन दोनों बल्लेबाजों को लंबी पारी खेलनी होगी। इस सीरीज में विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए है। इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी विराट है तो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज जेम्स एंडरसान है।

इस सीरीज में भारत की हार का कारण भारतीय बल्लेबाज रहे हैं। इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके दिखाया है। जेम्स एंडरसन के बाद सबसे ज्यादा विकेट ​लेने वाले गेंदबाज इशांत शर्मा बने है। ईशांत शर्मा ने इस टेस्ट सीरीज में अब तक 18 विकेट अपने नाम किए है। पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में इशांत शर्मा ने 3 विकेट अपने नाम किए थे। ईशांत ने इंग्लैंड में खेले गए टेस्ट मैचों में अब तक 43 विकेट अपने नाम किए है। इशांत शर्मा से पहले सबसे ज्यादा विकेट कपिल देव के नाम थे।

कपिल ने 43 विकेट लिए थे। इस इसके बाद अनिल कुंबले 36 विकेट के साथ दुसरे नंबर पर है। जेम्स एंडरसन पर अंपायर कुमार धर्मसेना से क्रोध में आकर अपनी कैप छीनते हुए और आक्रामक तरीके से बात करने के कारण उन पर जुर्माना लगाया गया है। एंडरसन को आईसीसी की आचार संहिता के नियम 2.1.5 के उल्लंघन का दोषी करार दिया है। इस मैच के बाद कुक ने टेस्ट मैचों से संन्यास ले लिया है। कुक ने अपने करयिर के अंतिम टेस्ट में शतक लगाकर अपने अंतिम मैच को भी यादगार बना दिया है।



Herald