स्पोर्ट्स डेस्क। हाल ही में चल रही भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच सीरिज का अंतिम मैच कल खेला जाएगा। वैसे तो यह मैच दोनों टीमों के लिए केवल औपचारिकता है क्योंकि इंग्लैंड पहले ही इस सीरिज पर कब्जा कर चुकी है। लेकिन यह मैच क्रिकेट जगत के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दिन इंग्लैंड टीम के दिग्गज टेस्ट बल्लेबाज एलिस्टर कुक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। साथ ही भारत इस मैच को जीतकर अपनी सीरिज में अपना अच्छा स्थान करना चाहेगा। इंग्लैंड और भारत के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को इंग्लैंड ने 3-1 से जीत चुकी है। इंग्लैंड ने आखिरी टेस्ट के लिए 13 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है।
इंग्लैंड से एक बाद फिर श्रृ्ंखला हारने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम थोड़ी मायूस है लेकिन शुक्रवार से शुरू हो रहे पांचवें और अंतिम टेस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक के विदाई टेस्ट में भारतीय टीम जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। माना जा रहा है कि विराट कोहली के कप्तानी वाली टीम इस सीरिज का सकारात्मक अंत करना चाहेगी। साथ ही भारत के लिए 2-3 का नतीजा 1-4 से कहीं बेहतर होगा और टीम टेस्ट जीत के लिए बेताब है। मुख्य कोच रवि शास्त्री ने भी टीम का मनोबल बढ़ाने का काम किया उन्होंने कहा है कि पिछले 15 साल में विदेशी दौरों पर जाने वाली यह सर्वश्रेष्ठ टीम है। हालांकि तथ्य इसे साबित नहीं करते।
समय: मैच भारतीय समयानुसार साढ़े तीन बजे शुरू होगा।
टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, पृथ्वी साव, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिक्य रहाणे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, करूण नायर, हार्दिक पंड्या, आर अश्विन, रविद्र जडेजा, हनुमा विहारी, इशांत शर्मा, उमेश यादव, शारदुल ठाकुर, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।
इंग्लैंड: जो रूट (कप्तान), एलिस्टेयर कुक, कीटोन जेनिग्स, जानी बेयरस्टा, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोईन अली, आदिल राशिद, सैम कुरेन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्राड, क्रिस वोक्स और बेन स्टोक्स।
Herald