Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने कहा धोनी ने भारत को कई ट्रॉफी जीताया, हम उनका सम्मान करते हैं, लेकिन अब उन्हें कर देना चाहिए संयास की घोषणा

Dhoni is the first Indian to captain 200 ODIs

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपने गोल्डन समय में क्रिकेट की दुनिया में राज कर चुके हैं। महेन्द्र सिंह धोनी ने अपनी बल्लेबाजी के साथ ही विकेटकीपिंग से काफी प्रभावित किया है। धोनी के खेल बहुत ही खतरनाक और विस्फोटक माना जाता था लेकिन अब वहीं धोनी अपने करियर के आखिरी पड़ाव में उस लय को पूरी तरह से खो चुके हैं।

Asia Cup: Dhoni will again captaincy, India will bowl

महेन्द्र सिंह धोनी का बल्लेबाजी में संघर्ष जारी

अब एमएस धोनी की बल्लेबाजी में पहले जैसा चमक नजर नहीं आ रही है। बल्लेबाज के दौरान महेन्द्र सिंह धोनी को जूझते हुए देखा जा सकता है। धोनी अब कहीं ना कहीं एक-एक रन निकालने को लेकर परेशान नजर आने लगे है। पहले इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज और इसके बाद एशिया कप में लगातार दो टूर्नामेंट में धोनी पूरी तरह से संघर्ष करते ही दिखे हैं।

इंग्लैंड दौरे के बाद एशिया कप में भी नहीं चला बल्ला

एशिया कप में विराट कोहली की गैरमौजूदगी में भारत के इस दिग्गज बल्लेबाज से बड़ी उम्मीदें थी लेकिन वो इस बार भी पूरा तरह से नाकाम रहे। धोनी में सबसे बड़ी कमजोरी ये देखी जा रही है कि वो तेजी के साथ रन नहीं बना पा रहे हैं। ऐसे में आलोचकों के मुंह एक बार फिर से खुलने लगे हैं और उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से अब संन्यास ले ने की सलाह देने लगे हैं।

एशिया कप फाइनल में धोनी हुए बहुत परेशान

एशिया कप की शुरुआत में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए धोनी से फाइनल मैच में बड़ी उम्मीदें थी लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में धोनी ने 36 रन जरूर बनाए, लेकिन इसके लिए उन्होंने 67 गेंदों का सामना किया।

इन गेंदों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि धोनी को रन बनाने के लिए किस कदर जूझना पड़ रहा है। धोनी पिछले एकसाल में 18 पारियों में केवल 1 पचासा ही लगा सके हैं।

ट्वीटर पर मिल रही हैं संन्यास की सलाह

फाइनल मैच की इस पारी को देखने के बाद एक बार फिर से लोगो ने महेन्द्र सिंह धोनी को संन्यास लेने की सलाह देने लगे हैं। ट्वीटर पर धोनी को संन्यास की सलाह देने वालो का बाजार बड़ा गर्म है। जहां उनको तरह-तरह की बातें की जा रही है।

देखिए ये ट्वीट्स

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post किसने कहा धोनी ने भारत को कई ट्रॉफी जीताया, हम उनका सम्मान करते हैं, लेकिन अब उन्हें कर देना चाहिए संयास की घोषणा appeared first on SportzWiki Hindi.