गिरोना: उरुग्वे के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी क्रिस्टियन स्टुआनी के अच्छे प्रदर्शन के दम पर गिरोना फुटबाल क्लब ने स्पेनिश लीग में खेले गए एक मैच में सेल्टा वीगो के खिलाफ जीत हासिल की। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार देर रात खेले गए इस मैच में गिरोना ने वीगो क्लब को 3-2 से मात दी और लीग सूची में छठा स्थान हासिल किया।
स्टुआनी ने 22वें मिनट में ही वीगो के लिए गोल किया और उसका खाता खोला। इसके बाद, स्पेन के खिलाड़ी इगो एस्पस ने 34वें मिनट में गोल कर वीगो का स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
प्रेडो एल्काला ने 37वें मिनट में ग्रानेल से मिले पास को गोल में तब्दील कर एक बार फिर गिरोना क्लब को 2-0 से आगे कर दिया। इसी बढ़त के साथ टीम ने पहले हाफ का समापन किया।
दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों के बीच बराबरी की टक्कर देखी गई। 56वें मिनट में स्टुआनी ने एक बार फिर गोल दागकर गिरोना को 3-1 से आगे कर दिया।
काफी मशक्कत के बाद वीगो को 87वें मिनट में गोल करने का मौका मिला। इस मौके को भुनाते हुए सोफियाने बोफाल ने गोल किया और वीगो का स्कोर 2-3 कर दिया। गिरोना ने इसके बाद वीगो क्लब को गोल करने का मौका नहीं दिया और अंत में 3-2 से जीत हासिल की।
The post स्पेनिश लीग: क्रिस्टियन स्टुआनी के प्रदर्शन के दम पर गिरोना ने हासिल की जीत appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.