इंटरनेट डेस्क। हिमा दास एक भारतीय धावक हैं। वो आईएएएफ वर्ल्ड अंडर 20 एथलेटिक्स चैम्पियनशिप की 400 मीटर दौड़ स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी है। हिमा ने 400 मीटर की दौड़ स्पर्धा में 51.46 सेकेंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। भारतीय महिला एथलीट हिमा दास ने हाल ही में अर्जुन पुरस्कार जीतने में भी सफल हुई है। 18 वर्षीय एथलीट खिलाड़ी ने अर्जुन पुरस्कार कर खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि जब वे ट्रैक पर उतरती हैं तो उनका लक्ष्य पदक नहीं, बल्कि अपनी ;टाइमिंग में सुधार करना होता है। हिमा दास को मंगलवार को ही अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
अर्जुन अवॉर्ड मिलने के साथ ही इस एथलीट के लिए एक और बड़ी खुशी आ रही है। एडिडास कंपनी ने मंगलवार को इस 'ढिंग एक्सप्रेस' हिमा दास के साथ एक पार्टनरशीप का ऐलान किया है। इस पार्टनरशीप के दौरान अब एडिडास उन्हें दौड़ एवं प्रशिक्षण के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएंगा। इस समझौते के होने के बाद एडिडास इंडिया के प्रबंध निदेशक ने इस उभरती हुई एथलिट खिलाड़ी को एक एडिज़ीरो प्राइम एसपी भेंट किया जिसका एडिडास के सर्वश्रेष्ठ और दौड़ के लिए खास तकनीकी के जूतों में बड़ा नाम है। भारत की इस एथलिट के लिए खास तौर से तैयार कराए गए जूतों में दायें जूते पर ;गोल्डन गर्ल का नाम ;हिमा दास और बायें जूते पर ;क्रिएट हिस्ट्री लिखा गया है।
एडिडास कंपनी से जुड़ने के बाद इस एथलिट ने खुशी व्यक्त करते हुए कंपनी का आभार प्रकट किया और बताया कि, ;मेरी हमेशा से एडिडास के जूतों को पहनने की चाहत रही है। सच तो ये है कि पिछले कई वर्षों से एडिडास के जूते पहन रही हूं। अब एडिडास परिवार में शामिल होना और विश्वप्रसिद्ध एथीलट्स ग्रुप का हिस्सा बनना मेरे लिए गौरव की बात है। एडिडास ने हमेशा सभी खेलों के एथलीट्स की मदद की है और उनके खेल के शिखर पर पहुंचाने में साथ दिया है।'