Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

किसने कहा भारत को ऊंचाई पर पहुँचाने के लिए दी गयी थी विराट कोहली को कप्तानी, कर रहे हैं अपने पॉवर का गलत प्रयोग

कप्तान विराट कोहली

इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्प्टन में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में 60 रनों से मिली हार के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज भी गंवा दिया. पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज में इंग्लैंड ने भारत पर 3-1 से निर्णायक बढ़त बना ली है.

सीरीज का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच ‘द ओवल’ क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार, 7 सितंबर से शुरू होगा. भारत की हार के बाद क्रिकेट विशेषज्ञों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. इस बीच भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की कप्तानी पर सवाल खड़े किए हैं.

मीडिया से खास बातचीत में गावस्कर ने कहा कि

“विराट की कप्तानी में अब वो बात नहीं है.  साल 2014 में जब विराट को टेस्ट टीम की कप्तानी सौंपी गई थी तब उन्होंने टीम को एक नया जोश और दिशा देने का काम किया. लेकिन उसी वक्त से यह साफ था कि विराट की असल परीक्षा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में होगी, क्योंकि वेस्टइंडीज या श्रीलंका जैसी टीमों को हराना कोई बड़ी बात नहीं, वो सीरीज तो टीम इंडिया के लिए प्रैक्टिस मैचों की तरह थीं.”

उन्होंने आगे कहा कि

‘बल्लेबाज के रूप में विराट ने उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है, लेकिन कप्तान तभी सफल हो सकता है जब उसकी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी. विराट कोहली से हमेशा उम्मीदें बहुत ऊंची रहती हैं और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ. यही वजह है कि देशभर के क्रिकेट प्रेमी इस हार से निराश हैं. यह हार निराशाजनक है और इसकी समीक्षा की जानी चाहिए.’

बता दें कि इस साल की शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2-1 से सीरीज हारने के बाद कोहली की कप्तानी में विदेशी धरती पर लगातार दूसरी बार सीरीज की हार है.

इंग्लैंड में पांच मैचों की हालिया सीरीज में भी भारतीय टीम 1-3 से पिछड़कर सीरीज गंवा चुकी है। विदेशी धरती पर कोहली की कप्तानी में यह टीम इंडिया की लगातार दूसरी सीरीज हार है.

The post किसने कहा भारत को ऊंचाई पर पहुँचाने के लिए दी गयी थी विराट कोहली को कप्तानी, कर रहे हैं अपने पॉवर का गलत प्रयोग appeared first on SportzWiki Hindi.