Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लेंगर ने कहा डेविड वार्नर नहीं कर सकता बॉल टेम्परिंग, इसके पीछे हैं किसी और का हाथ

ऑस्ट्रेलिया के सलामी डेविड वार्नर का बॉल टेंपरिंग का विवाद पीछा नही छोड़ रहा है. इसी कड़ी में अब टीम के कोच जस्टिन लेंगर ने साफ़ किया है कि वो इस मामले में अभी भी डेविड वार्नर का पक्ष जानना चाहते हैं. इसके अलावा उन्होंने बेनक्राफ्ट को लेकर भी बात की.

मुझे डेविड वार्नर से इस बारें में बात करनी है 

डेविड वार्नर को लेका बात करते हुए उन्होंने कहा कि

“मैंने जब पहली बार विडियो फुटेज देखा तो मुझे बहुत गुस्सा आया था. मैं उस समय का इंतजार कर रहा हूँ जब मैं डेविड वार्नर के साथ बैठ सकूँ और उससे इस मामले को लेकर बात कर सकूँ. मैं उससे जानना चाहता हूँ कि किस वजह से उसने ये काम किया, क्योंकि मुझे पता है वो इस गेम को कितना ज्यादा प्यार करता है और वो खुद इस गेम के लिए क्या करना चाहता हैं.”

बेनक्राफ्ट मेरे लिए बच्चे जैसा है 

लेंगर ने बेनक्राफ्ट को शुरुआत में कोचिंग दी है. ऐसे में उनको लेकर लेंगर ने कहा कि

“जब मैंने रिप्ले देखा तो मुझे पता चल गया था ये बेनक्राफ्ट है. उसके हाथ काफी ज्यादा बड़े है और उसने हाथ में कुछ छिपाया हुआ था. इस घटना के बाद मैंने अपनी ग्रेसिया से कहा कि दुआ करो ये बेनक्राफ्ट न हो, उसने कहा क्यों? मैंने कहा बस दुआ करो.”

आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि

“वो मेरे लिए मेरे लड़के जैसा है. विडियो देखने के बाद मुझे गुस्सा आ रहा था और मैं दुखी था. मुझे इस घटना के बाद ये बात पता थी कि इस घटना का असर काफी ज्यादा ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट पर होने वाला है.”

आपको बता दें कि गेंद से छेड़छाड़ करने के लिए स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक साल का बैन लगा दिया था. वही बेनक्राफ्ट पर 9 महीने का बैन लगा दिया था.

The post ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लेंगर ने कहा डेविड वार्नर नहीं कर सकता बॉल टेम्परिंग, इसके पीछे हैं किसी और का हाथ appeared first on SportzWiki Hindi.