भारतीय टीम का सुपर-4 में 25 सितंबर मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच होना हैं. बता दें, कि भारतीय टीम फाइनल में पहुंच चुकी हैं, इसलिए अफगानिस्तान के खिलाफ कुछ अहम खिलाड़ियों को फाइनल से पहले आराम मिलना तय हैं. आज हम आपकों भारतीय टीम की उस प्लेइंग इलेवन के बारे में ही बताएंगे, जो अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतर सकती हैं.
आइये डालते हैं भारतीय टीम की संभावित एकादश पर एक नजर :
रोहित शर्मा (कप्तान)

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा एशिया कप में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. एकबार फिर अफगानिस्तान के खिलाफ उनके ऊपर भारतीय टीम के कप्तानी की जिम्मेदारी व ओपनिंग की जिम्मेदारी होगी.
केएल राहुल

शिखर धवन को एशिया कप 2018 के फाइनल से पहले आराम दिया जा सकता हैं और उनकी जगह केएल राहुल को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता हैं.
अम्बाती रायडू

अम्बाती रायडू भी विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. एक बार फिर नंबर-3 की जिम्मेदारी अम्बाती रायडू के पास ही होगी.
मनीष पांडे

दिनेश कार्तिक को भी 28 सितंबर को होने वाले फाइनल मैच से पहले आराम दिया जा सकता हैं और उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में मनीष पांडे को मौका दिया जा सकता हैं.
एमएस धोनी

एमएस धोनी के ऊपर एक बार फिर भारतीय टीम के विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी होगी. साथ में एमएस धोनी से भारतीय टीम को मध्यक्रम में अच्छे प्रदर्शन की भी उम्मीद होगी.
केदार जाधव

केधार जाधव का भी प्लेइंग इलेवन में स्थान निश्चित हैं. उनके ऊपर अंत के ओवरों में भारतीय टीम के लिए तेजी से रन बनाने की जिम्मेदारी होगी.
रविन्द्र जडेजा

रविन्द्र जडेजा का भी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में स्थान निश्चित हैं. वह अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी और फील्डिंग में भी योगदान देने की क्षमता रखते हैं.
भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार नई गेंद से शानदार स्विंग गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ भी नई गेंद से भारतीय टीम को विकेट दिलाने की जिम्मेदारी भुवनेश्वर कुमार के कंधो पर ही होगी.
कुलदीप यादव

कुलदीप यादव भी एशिया कप में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. उनका भी अफगानिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में खेलना तय हैं. वह पिछले काफी समय से भारतीय टीम के ली शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.
युज्वेंद्र चहल

चहल भी शानदार फॉर्म में है और भारतीय टीम के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ चहल का भी प्लेइंग इलेवन में खेलना तय हैं.
खलील अहमद

फाइनल जैसे अहम मैच से पहले तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता हैं. बुमराह की जगह अफगानिस्तान के खिलाफ खलील अहमद को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता हैं.
The post एशिया कप : इन तीन बड़े बदलाव के साथ अफगानिस्तान के खिलाफ उतर सकती हैं भारतीय टीम, जाने कौन होगा बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.