Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जेम्स एंडरसन ने इस बल्लेबाज को बताया अपना सबसे पसंदीदा प्रतिद्वंदी

भारतीय टीम और इंग्लैंड की टीम के बीच खेली जा रही इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले अगर दुनिया भर के प्रशंसक किन्ही दो खिलाड़ियों का आमना-सामना देखने के लिए सबसे बेताब थे, तो वह विराट कोहली और जेम्स एंडरसन का आमना-सामना था.

विराट मेरे सबसे पसंदीदा प्रतिद्वंदी

इसी बीच सोनी सिक्स से बात करते हुए जेम्स एंडरसन ने एक इंटरव्यू दिया है. जिसमे उन्होंने विराट कोहली को अपना सबसे पसंदीदा प्रतिद्वंदी बताया है. उन्होंने कहा है, कि

“मुझे विराट का सामना करना बहुत अच्छा लगता है. वो मेरा एक कड़ा प्रतिद्वंदी है. उसके खिलाफ गेंदबाजी करना एक चुनौती जरुर है, लेकिन उस चुनौती का मैं लुफ्त उठाता हूं.”

बता दें, की जेम्स एंडरसन ने विराट कोहली को साल 2014 की टेस्ट सीरीज के दौरान काफी परेशान किया था, लेकिन साल 2018 की इस टेस्ट सीरीज में पूरी तरीके से विराट कोहली ने जेम्स एंडरसन को डोमिनेट किया है.

इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है, कि विराट कोहली इस सीरीज में 65.89 की औसत से 563 रन बनाये हैं और वह एक बार भी सीरीज में एंडरसन को आउट नहीं हुए है.

डेल स्टेन को बताया पसंदीदा गेंदबाज 

Claimant to win England in Test series against India: Stan

जेम्स एंडरसन ने इसके साथ ही बताया है, कि ह्यूज जैकमैन उनके पसंदीदा अभिनेता है. वहीं उन्होंने अपना पसंदीदा गेंदबाज डेल स्टेन और खुद को ही बताया है. जेम्स एंडरसन ने यह भी बताया है, कि इंग्लैंड के ओपनर बल्लेबाज एलिस्टर कुक इंग्लैंड की टीम में सबसे ज्यादा मजकियाँ खिलाड़ी हैं.

शानदार रहा है क्रिकेट करियर 

एंडरसन इंग्लैंड के लिए खेल के सबसे लंबे प्रारूप टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने गेंदबाज है. उन्होंने 143 मैचों में अबतक 26.84 की औसत से इंग्लैंड के लिए 561 विकेट लिए हैं.

वहीं उन्होंने 194 वनडे मैचो में 269 विकेट अपने नाम किये हुए है. वो इस समय विश्व के सर्वश्रेस्ट गेंदबाजो में से एक है. वर्तमान की टेस्ट रैंकिंग में भी जेम्स एंडरसन नंबर-1 स्थान पर बने हुए है. 

The post जेम्स एंडरसन ने इस बल्लेबाज को बताया अपना सबसे पसंदीदा प्रतिद्वंदी appeared first on SportzWiki Hindi.