Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद मुशफिकुर रहीम ने किया ये फनी डांस, देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी

बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम अपने डांस सेलिब्रेशन के लिए काफी विख्यात हैं. वह बांग्लादेश की जीत की खुशी कई बार शानदार डांस करके मनाते हैं.

निदहास ट्राई सीरीज में नागिन डांस के लिए हुए थे फेमस 

बता दें, कि मार्च 2018 में श्रीलंका की धरती में खेली गई निदहास ट्राई सीरीज में मुशफिकुर रहीम अपने नागिन डांस सेलिब्रेशन के लिए काफी फेमस हुए थे. वह निदहास ट्राई सीरीज में बांग्लादेश की जीतों के बाद जमकर नागिन डांस कर रहे थे.

अब एशिया कप में नया डांस किया इजात 

रविवार को सुपर-4 राउंड में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच एक मैच खेला गया था. इस मैच को बांग्लादेश की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 3 रन के करीबी अंतर से जीत लिया था.

बांग्लादेश की इस जीत के बाद मुशफिकुर रहीम एकबार फिर डांस करते हुए नजर आये. हालाँकि, इस बार उन्होंने नागिन डांस नहीं किया, बल्कि उन्होंने इस बार एक नया डांस इजात किया.

मुशफिकुर रहीम का यह नया डांस लगभग ड्वेन ब्रावो के चैंपियन डांस की ही तरह था. मुशफिकुर रहीम ने बांग्लादेश की जीत के जोश में जमकर चैंपियन डांस किया.

यहाँ वीडियो में देखे रहीम के डांस का वीडियो 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे बांग्लादेश के विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम जीत की खुशी में जमकर डांस करने लगे. बांग्लादेश की पूरी टीम इस जीत से काफी खुश नजर आई.

इस मैच में बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 249 रन बनाये थे.

इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की टीम निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना पाई और यह मैच बांग्लादेश की टीम ने 3 रन के अंतर से जीत लिया था.

The post वीडियो : अफगानिस्तान के खिलाफ जीत के बाद मुशफिकुर रहीम ने किया ये फनी डांस, देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी appeared first on SportzWiki Hindi.