Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : भारतीय प्रशंसकों ने शोएब मलिक से कहा जीजू जरा पीछे तो देखों, मलिक ने किया कुछ ऐसा

भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम के बीच एशिया कप 2018 में रविवार को सुपर-4 का एक मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 9 विकेट से जीत लिया. इस मुकाबले में कुछ ऐसा हुआ हैं. जो काफी रोचक था.

भारतीय प्रशंसकों ने मलिक को पुकारा जीजू  

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच खेले जा गये इस मैच में भारतीय प्रशंसकों ने शोएब मलिक को जीजू कहकर पुकारा हैं. दरअसल, जब शोएब मलिक बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे, तो उन्हें कुछ भारतीय प्रशंसक लगातार जीजू-जीजू कहकर पुकारे जा रहे थे.

जीजू से पीछे मुड़ने की गुजारिश 

बता दें, कि भारतीय प्रशंसक सिर्फ शोएब मलिक को जीजू कहकर ही नहीं पुकार रहे थे, बल्कि भारतीय प्रशंसकों ने शोएब मलिक से पीछे मुड़कर देखने की भी गुजारिश की थी.

जीजू ने मुस्कराहट के साथ देखा पीछे 

भारतीय प्रशंसकों को शोएब मलिक ने निराश नहीं किया. जब भारतीय प्रशंसकों ने शोएब मलिक से पीछे मुड़कर देखने की भी गुजारिश की, तो शोएब मलिक ने तुरंत मुस्कराहट के साथ पीछे की तरफ देखा.

यहाँ देखे इस दिलचस्प घटना का वीडियो 

 

2010 में की थी सानिया मिर्जा से शादी 

आपकों बता दें, कि पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने 12 अप्रैल 2010 को भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से शादी की थी और तब से ही भारतीय प्रशंसक शोएब मलिक को जीजू कहकर पुकारते हैं.

हालाँकि, सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की इस शादी की काफी आलोचना भी हुई थी. फिलहाल सानिया मिर्जा अपने पति शोएब मलिक के साथ अपने शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश है. जल्द ही सानिया और शोएब 2 से तीन हो होने वाले हैं.

पाकिस्तानी क्रिकेटर  से शादी करने के बावजूद अब भी सानिया मिर्जा भारतीय टीम के लिए ही टेनिस खेलती हैं और देश का नाम रोशन करती हैं.

The post वीडियो : भारतीय प्रशंसकों ने शोएब मलिक से कहा जीजू जरा पीछे तो देखों, मलिक ने किया कुछ ऐसा appeared first on SportzWiki Hindi.