Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कुक ने अपनी सर्वकालिक अंतिम एकादश में किसी भी भारतीय खिलाड़ी को नहीं दी जगह

खेल डेस्क। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेर कुक सात सितंबर से द ओवल में भारत के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट में अपना अन्तिम अन्तरराष्ट्रीय मैच खेलते दिखाई देंगे।

इंग्लैंड के 33 वर्षीय सलामी बल्लेबाज कुक ने अपनी सर्वकालिक अंतिम एकादश टीम की घोषणा की है। इस टीम में उन्होंने एक भी भारतीय टीम को जगह नहीं देकर भारतीय प्रशंसकों को झटका दिया है। टेस्ट क्रिकेटर में सबसे ज्यादा रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले सचिन तेंदुलकर को इस टीम में जगह नहीं मिलना तो किसी आश्चर्य से कम नहीं है।

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलिस्टेर कुक ने अपनी सर्वकालिक टीम में उन खिलाडिय़ों को जगह दी है जिनके साथ या खिलाफ वह खेल चुके हैं। हालांकि इससे अलग उन्होंने केवल इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ग्राहम गूच को अपनी टीम का हिस्सा बनाया है। कुक ने इस टीम की कप्तानी ग्राहम गूच को ही सौंपी है।

कुक ने सलामी बल्लेबाज के रूप में ग्राहम गूच के साथ ही पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू हेडन का चयन किया है। तीसरे नम्बर वर ब्रायन लारा को जगह दी गई है। जबकि चौथे क्रम ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग, पांचवें नंबर पर पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स को चुना गया है। श्रीलंका के कुमार संगकारा विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभाएंगे।

वही एक मात्र ऑलराउंडर के रूप में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान खिलाड़ी जैक्स कालिस को चुना गया है। उन्होंने गेंदबाजों के रूप में शेन वॉर्न, मुथैया मुरलीधरन, ग्लेन मैकग्राथ और जेम्स एंडरसन को चुना है।

इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक अपने अन्तरराष्ट्रीय टेस्ट करियर के दौरान 160 टेस्ट मैचों में 12254 रन चुके हैं। कुक अभी टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने के मामले में श्रीलंका के कुमार संगकारा (12400), भारत के राहुल द्रविड़ (13288), दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कालिस (13289), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (13378) और सचिन तेंदुलकर (15921) से पीछे हैं।

एलिस्टेर कुक की टीम: ग्राहम गूच (कप्तान), मैथ्यू हेडन, ब्रायन लारा, रिकी पोंटिंग, एबी डीविलियर्स, कुमार संगकारा (विकेटकीपर), जैक्स कालिस, मुथैया मुरलीधरन, शेन वार्न, जेम्स एंडरसन, ग्लेन मैकग्राथ।