स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के जाने माने क्रिकेटर गौतम गंभीर आये दिन सामाजिक कार्य करते रहते है। हाल ही में उन्होंने कुछ ऐसा किया जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। उन्होंने किन्नरों के सम्मान को अहमियत देते हुए किन्नर वेशभूषा धर ली। उनका किन्नर वेशभूषा में लुक वायरल हो रहा है। वो पहले ऐसे क्रिकेटर है जो किन्नरों को इतनी अहमियत दे रहे है।
एशिया कप के लिए दुबई रवाना हुई रोहित की सेना, शेयर की तस्वीरें
उनको किन्नर वेशभूषा में देख पहले तो लोग हैरान हो गए, लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो उनकी हर कोई लगातार तारीफ कर रहा है। दरअसल, गौतम किन्नर समाज के प्रति अपना समर्थन जता रहे हैं। इसी के मद्देनजर वह पिछले दिनों एक कार्यक्रम- हिजड़ा हब्बा के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। गंभीर जब इस कार्यक्रम में पहुंचे, तो किन्नरों ने उन्हें अपनी वेशभूषा में तैयार करने में उनकी मदद की।
यहीं नहीं रक्षाबंधन पर गंभीर ने किन्नरों से राखी भी बंधवाई। जिसकी तस्वीरें शेयर करते हुए गंभीर ने लिखा था कि, 'ये मर्द या औरत होने की बात नहीं है। ये इंसान होने की बात है, गर्व से ट्रांसजेंडर अभिना अहेर और सिमरन शेख के साथ राखी के रूप में मेरी कलाई पर उनका प्रेम. उनको मैंने इसी तरह स्वीकार किया है. क्या आप भी करेंगे?'
वनडे टीम में शामिल किया गया 40 वर्षीय क्रिकेटर, रहाणे और पृथ्वी को भी मिली जगह
वैसे आपको बता दें, गंभीर गरीबो की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते है। वो कई सामाजिक कार्यो से जुड़े हुए है। वहीं 36 साल के गंभीर टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2018 में कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी से भी खुद को अलग कर लिया था। इसके बाद आईपीएल-11 में खराब प्रदर्शन के बाद अनुभवी गंभीर ने तत्काल प्रभाव से दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ दी थी। वो टीम वापसी का इंतज़ार कर रहे है।
Herald