इंटरनेट डेस्क। कल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया भारत और पाकिस्तान के बीच के सबसे अहम मुकाबले में पाकिस्तान को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा। कल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने जयादा कुछ नही कर पायी और 43.1 ओवरों में 162 रन ही बिखर गई। साथ ही भारतीय टीम ने इस अहम मुकाबले को 8 विकेट से जीत लिया। कल के मैच में भारत के सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की लेकिन भारत के ऑलराउंडर खिलाड़ी केदार जाधव ने शानदार रिकॉर्ड बनाया।
भारत और पाकिस्तान खेले गए अहम मुकाबले में केदार जाधव ने शानदार रिकॉर्ड बनाया जाधव पहले ऐसे पहले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने सातवें या उससे निचले क्रम पर गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ तीन विकेट लेने में सफलता अर्जित की है। आपको बता दे कल पाकिस्तान ने खिलाफ केदार जाधव ने इस अहम 3 विकेट लेने में सफलता हासिल की। साथ ही अक नया रिकॉर्ड भी बनाया। भारत की ओर से केदार जादव और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को 3-3 विकेट मिले। वहीं जसप्रीत बुमरा को 02 और कुलदीप यादव 01 विकेट अपने नाम किया।
भुवनेश्वर कुमार ने भी शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन अपने सात ओवर के स्पेल में 15 रन खर्च करके तीन अहम विकेट लेने में कामयाबी हासिल की। साथ ही लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने 39 गेंद पर 52 रन की पारी खेली साथ ही शिखर धवन 54 गेंदो पर 46 रन की पारी खेली। दिनेश कार्तिक नाबाद 31रन और अंबाती रायुडु नाबाद 31 रन की मदद से 29 ओवर लक्ष्य हासिल कर लिया।
Herald