Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय प्रशंसकों के लिए बुरी खबर, पाकिस्तान के एशिया कप जीतने की हुई बड़ी भविष्यवाणी

भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम के बीच एशिया कप में अबतक दो मुकाबले खेले गये हैं और दोनों ही मुकाबले भारतीय टीम ने काफी आसानी से जीते हैं.

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को जहां ग्रुप स्टेज के मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया था. वहीं सुपर-4 के मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 9 विकेट से हरा दिया था.

सुपर-4 में पाकिस्तान को हराने के बाद बोमन ईरानी ने दी जीत की बधाई 

बता दें, कि भारत की पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद बोमन ईरानी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट किया था. जिसमे उन्होंने शिखर धवन के शतक की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने धवन के लिए ट्वीट कर लिखा था, कि “आपने मैच को काफी आसान बना दिया. शानदार शतक धवन, आपने हमारा सीना गर्व से चौड़ा करा दिया हैं.”

पाकिस्तान के एशिया कप जीत की हुई बड़ी भविष्यवाणी

बता दें, कि पाकिस्तान के एशिया कप 2018 जीतने की बड़ी भविष्यवाणी हुई हैं. दरअसल, बोमन ईरानी के ट्वीट पर एक पाकिस्तानी ट्विटर यूजर ने रीट्वीट किया हैं और पाकिस्तान के एशिया कप जीतने की बड़ी भविष्यवाणी की हैं.

इस पाकिस्तान समर्थक ने ट्वीट कर अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “हम फाइनल का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि सिर्फ पाकिस्तान ही फाइनल जीतने वाली हैं. आप मेरे इस ट्वीट को सेव कर लो, क्योंकि भारतीय टीम पाकिस्तान से सेमीफाइनल हारने वाली हैं. 

यहाँ देखे ट्वीट 

इस पाकिस्तानी समर्थक ने ट्वीट कर पाकिस्तान टीम के एशिया कप 2018 जीतने की भविष्यवाणी तो कर दी हैं. अब देखना दिलचस्प होगा, कि उसकी यह भविष्यवाणी सच साबित होती हैं या नहीं.

 

You make it look easy my man.

 

The post भारतीय प्रशंसकों के लिए बुरी खबर, पाकिस्तान के एशिया कप जीतने की हुई बड़ी भविष्यवाणी appeared first on SportzWiki Hindi.