Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लाइव मैच के दौरान वीरेंद्र सहवाग का पैर छुने दौड़ा प्रसंशक, सहवाग ने दिखाई दरियादिली

भारत का राष्ट्रीय खेल भले ही हॉकी हो लेकिन यहां पर क्रिकेट को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। क्रिकेट की बात करें तो भारत में इस खेल को लेकर ऐसी दीवानगी है कि वो क्रिकेट को किसी धर्म से कम नहीं मानते हैं। ऐसे में क्रिकेटर को फैंस अपने भगवान से कम नहीं मानते हैं।

अपने चहेते खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए उत्सुक रहते हैं फैन

भारतीय क्रिकेट फैन अपने फेवरेट खिलाड़ी को बहुत ही चाहते हैं। इसी चाहत में वो अपने इन चहेते खिलाड़ियों का एक अदद दीदार करने के लिए जबरदस्त उत्सुक देखे जा सकते हैं। इसी तरह से अक्सर ही देखा गया है कि फैन अपने फेवरेट खिलाड़ियों को देखने या उनके पास पहुंचने के कई रास्ते तलाशते हैं

वीरेन्द्र सहवाग को चलते मैच के दौरान एक क्रेजी फैन पहुंचा पैर छूने

कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार को कर्नाटक में देखने को मिला जब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग को एक लोकल टूर्नामेंट के दौरान एक क्रेजी फैन पैर छुने के लिए मैदान में आ पहुंचा। मैच के दौरान वीरेन्द्र सहवाग फील्डिंग कर रहे थे तभी उनका एक डाई हार्ड फैन दर्शक दीर्घा से दौड़ता हुआ वीरेन्द्र सहवाग के पास पहुंचा और उनके पैर को छूने लगा। एक फैन की इस दीवानगी का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो चला है।

वीरेन्द्र सहवाग कर्नाटक के एक लोकट टूर्नामेंट में खेलने उतरे

आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट के खतरनाक बल्लेबाज रहे वीरेन्द्र सहवाग लंबे समय के बाद कर्नाटक में एक लोकट क्रिकेट टूर्नामेंट में खेलने उतरे। वीरू ने साउथ इंडिया के स्टार एक्टर सुदिप की कप्तानी में कादांबी लॉयंस टीम का प्रतिनिधित्व किया। जहां पर उन्होंने अपने पुराने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर हर किसी का मनोरंजन किया।

वीरू ने अपने एक शानदार छक्के का वीडियो किया था शेयर

वीरू अपनी पारी की दूसरी ही गेंद पर छक्का जड़ा और इस छक्के का वीडियो उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो के साथ ही वीरू ने लिखा है कि  उसूल तब भी वही था अब भी वहीं है शुभ काम में देरी कैसी। एंटरटेन….एंटरटेन….एंटरटेन…

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post लाइव मैच के दौरान वीरेंद्र सहवाग का पैर छुने दौड़ा प्रसंशक, सहवाग ने दिखाई दरियादिली appeared first on SportzWiki Hindi.