आज हम अपने इस खास लेख में भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज मुरली विजय और शिखर धवन के टेस्ट क्रिकेट आंकड़ो के बारे में बताएंगे. साथ ही दोनों के अबतक के टेस्ट क्रिकेट आंकड़ो की तुलना करेंगे और बताएंगे, कि दोनों में से कौन सा ओपनर बेस्ट है.
शिखर धवन का 42.01 का टेस्ट औसत

शिखर धवन अबतक भारतीय टीम के लिए कुल 33 टेस्ट मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 42.01 की औसत से 2311 रन बनाये हुए है. शिखर धवन ने इस दौरान 7 शतक व 5 अर्धशतक बनाये हुए है.
मुरली विजय के आँकड़े कुछ ऐसे

वही मुरली विजय के टेस्ट क्रिकेट करियर की बात करें, तो मुरली विजय भारतीय टीम के लिए अबतक 59 टेस्ट मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 39.33 की औसत से 3933 रन बनाये हुए है. मुरली विजय अबतक 12 शतक व 15 अर्धशतक लगा चुके है.
औसत के हिसाब से धवन नजर आ रहे बेस्ट

अगर दोनों के प्रदर्शन को औसत के लिहाज से देखा जाये तो शिखर धवन बेस्ट नजर आ रहे है. धवन का औसत जहां 42 से ऊपर का है. वही विजय का टेस्ट औसत 39 के करीब है. हालाँकि, टेक्निक के मामले में सभी क्रिकेट दिग्गज मुरली विजय को शिखर धवन से बेस्ट मानते है.
दोनों ही इंग्लैंड की हलियाँ टेस्ट सीरीज में रहे फ्लॉप
बता दें, कि मुरली विजय और शिखर धवन दोनों ही इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में फ्लॉप साबित हुए है. शिखर धवन जहां इस सीरीज की 6 पारियां में 26.33 की औसत से मात्र 158 रन बना पाये है. वहीं मुरली विजय भी चार पारियों में मात्र 26 रन बना पाये.
मुरली विजय को तो चयनकर्ताओं ने उनके इस खराब प्रदर्शन के बाद अंतिम दो टेस्ट मैचों की टीम से बाहर कर दिया गया है. मुरली विजय के स्थान पर अंतिम दो टेस्ट मैचों के लिए चयनकर्ताओं ने युवा ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को मौका दिया है.
The post मुरली विजय और शिखर धवन में कौन हैं भारत का सबसे बेहतर सलामी बल्लेबाज, आंकड़े दे रहे गवाही appeared first on SportzWiki Hindi.