भारतीय टीम से इंग्लैंड दौरे पर बीच सीरीज में बाहर किए गए सलामी बल्लेबाज मुरली विजय इन दिनों शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। तमिलनाडू के अनुभवी सलामी बल्लेबाज मुरली विजय ने भारतीय टीम से बाहर करने पर हार नहीं मानी और टीम से बाहर करते ही इंग्लिश काउंटी क्रिकेट एसेक्स के लिए करार कर लिया। जिसके बाद वो लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

काउंटी क्रिकेट में मुरली विजय का शानदार प्रदर्शन जारी
इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में एसेक्स के लिए अपने डेब्यू मैच में ही इस भारतीय स्टाइलिश बल्लेबाज ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया और सरे के खिलाफ खेले गए मैच में एक और अर्धशतकीय पारी खेली। काउंटी क्रिकेट चैंपियनशिप डिविजन-1 में सोमवार को सरे के खिलाफ मुरली विजय ने 80 रनों की पारी खेली।
लगातार कर रहे हैं रनों की बारिश, एक बार फिर खेली 80 रनों की पारी
मुरली विजय ने जब से इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में कदम रखा है लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विजय ने इंग्लैंड के खिलाफ बीच सीरीज से बाहर करने के बाद से अब तक तीसरा मैच खेल रहे हैं। विजय ने अपने आलोचकों और चयनकर्ताओं को करारा जवाब देते हुए पहले ही मैच में पहली पारी में जहां 56 रन बनाए तो दूसरी पारी में शानदार सैकड़ा जड़ते हुए नॉटिंघमशायर के खिलाफ 100 रनों की पारी खेली। अगले ही मैच में वॉरसेस्टरशायर के खिलाफ मुरली विजय ने 85 रन की शानदार पारी खेली।

इंग्लैंड के खिलाफ बीच सीरीज में मुरली विजय को कर दिया था बाहर
भारतीय क्रिकेट टीम ने हाल ही में इंग्लैंड का दौरा किया था। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत के टेस्ट स्पेशलिस्ट सलामी बल्लेबाज मुरली विजय पर बड़ी उम्मीदें थी लेकिन मुरली विजय ने इस टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें बाकी बचे तीन मैचों से बाहर का रास्ता दिखा दिया। विजय दो टेस्ट मैचों में केवल 26 रन ही बना सके थे।

अपने प्रदर्शन से वेस्टइंडीज के खिलाफ वापसी का ठोका दावा
मुरली विजय को बाहर निकालने के साथ ही इस बात ने जोर पकड़ा की अब मुरली विजय की टेस्ट क्रिकेट में वापसी बहुत ही मुश्किल होगी। लेकिन काउंटी क्रिकेट में जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं ऐसे में उनकी एक बार फिर से टेस्ट क्रिकेट में वापसी तय मानी जा सकती है। आपको बता दें कि बुधवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post मुरली विजय ने काउंटी क्रिकेट में लगाया एक और अर्द्धशतक, वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में वापसी तय appeared first on SportzWiki Hindi.