खेल डेस्क। विश्व नम्बर वन स्पेन के राफेल नडाल ने रूस के कारेन खाचनोव को शिकस्त देकर यूएस ओपन के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। तीसरे दौर में रूस के कारेन खाचनोव के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए मौजूदा चैम्पियन राफेल नडाल को पसीना बहाना पड़ा था। वहीं महिलाओं में दूसरी वरीय डेनमार्क की कैरोलीन वोज्नियाकी दूसरे ही दौर में उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
अब इस भारतीय बॉक्सर के जीवन पर बनेगी फिल्म, किरदार निभाएंगे शाहिद कपूर
EngvInd : ऋषभ पंत ने चौथे टेस्ट मैच में बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड, इन भारतीयों के नाम भी दर्ज हुए ये रिकॉर्ड
शीर्ष वरीयता प्राप्त नडाल ने आर्थर ऐस स्टेडियम में 22 वर्षीय खाचनोव के खिलाफ मुकाबला चार घंटे 23 मिनट में अपने नाम किया। उन्होंने ये मुकाबला 5-7, 7-5, 7-6, 7-6 से अपने नाम कर चौथे दौर में जगह बनाई।महिला एकल में दूसरी सीड वोज्नियाकी को यूक्रेन की लेसिया सुरेंका से दूसरे दौर में 4-6, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। वोज्नियाकी लगातार दूसरी बार यूएस ओपन के शुरूआत में ही बाहर हो गई हैं।
चौथा टेस्ट: भारत बढ़त लेने के करीब, पुजारा ने लगाया अर्धशतक
विश्व नम्बर वन नडाल का अगले दौर में जार्जिया निकोलोज बासिलाशिवली से मुकाबला होगा। जार्जिया निकोलोज बासिलाशिवली ने अर्जेंटीना के गुइडो पेला को 6-3, 6-4, 1-6, 7-6 से शिकस्त देकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लेम के पी-क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई।
Ind v Eng: चौथे टेस्ट में विराट कोहली ने हासिल की ये बड़ी उपलब्धि
दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन ने कनाडाई किशोर डेनिस शापोवालोव को 4-6, 6-3, 6-4, 4-6, 6-4 से शिकस्त देकर यूएस ओपन से बाहर किया। एंडरसन का अगले दौर में ऑस्ट्रिया के नौवें वरीय डोमिनिक थीम से मुकाबला होगा। ऑस्ट्रिया के खिलाड़ी थीम ने अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं अमेरिका के जॉन इसनर ने सर्बिया के डुसान लाजोविच को बाहर का रास्ता दिखाया।